पानी की छीजत कम करने के लिए चित्रकूट नगर में एनआरडब्ल्यू का काम हुआ आरंभ

प्रोजेक्ट में आने के बाद क्षेत्र विशेष की पाइप लाइनों, वाल्व, बल्क फ्लो मीटर आदि को बदलकर पानी की छीजत को 35 से 20 फीसदी तक किया जा सकेगा कम।
उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत ने किया शुभारंभ।

phed-Rajasthanजयपुर, 08 जनवरी। जयपुर शहर के चित्रकूट नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के सेक्टर 1 से 10 में पानी की छीजत को रोकने के लिए इसे एनआरडब्ल्यू (नॉन रेवेन्यू वाटर) प्रोजेक्ट में शामिल कर रविवार को उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत ने इसका शुभारंभ कर दिया।
अधिशासी अभियंता श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि चित्रकूट की आबादी लगभग चालीस हजार और क्षेत्र में करीब 4 हजार 677 सर्विस कनेक्शन है। इस क्षेत्र में पानी की छीजत लगभग 35 प्रतिशत होने के कारण इसे एन.आर.डब्लू पायलेट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विभिन्न काम करने के बाद छीजत को 35 से 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
श्री वर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए इस कार्य के लिए 4.59 करोड़ रुपए की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसकेे तहत विभिन्न साइज की डीआई एवं एचडीपीई पाइप लाइन को 16.64 किलोमीटर बदलने, विभिन्न साइज के इलेक्ट्रो मेगनेटिक बल्क फ्लो मीटर, बटरफ्लाई वाल्व, सॉफ्ट सीटेड गेट वाल्व और करीब 4677 जल सम्बन्ध बदलने का कार्य नौ माह पूरा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ठेकेदार द्वारा सर्वे कार्य, पेयजल बचत के लिए जागरूकता कार्यक्रम, अवैध जल सम्बन्धाें की जांच, पाइप लाइनों में लीकेज आदि का काम पिछले महीने से शुरू कर दिया है जबकि डीआई एवं एचडीपीई पाइप लाइन जोड़ने-बिछाने का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है।
इस दौरान वार्ड पार्षद श्री गजानंद यादव के अलावा भारी संख्या में स्थानीय निवासी और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!