लो जी ! बैठो लो फ्लोर में !

low-flore-busजवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन में आईं लो फ्लोर बसें शहर के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई हैं । इनकी लोकप्रियता और उपयोग बढ़ाने के लिए इनका अच्छा रखरखाव और नियमित सफाई आवश्यक है । शहर में तेजी से बढी और बढ़ रही दो पहिया और चार पहिया की संख्या के कारण मुख्य सड़कों पर हमेशा भीड़ और बार बार जाम अब एक आम बात है । नई सड़के, पुलिया, अंडरपास, सुरंग, पार्किंग आदि आवश्यक होंगे पर इनसे समस्या का काफी या पूरा हल हो जाएगा ऐसा नहीं लगता ।
सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो इसके लिए –
1. उचित संख्या में अच्छी बसें हो ताकि संभ्रांत और उच्च वर्ग भी इनमें सफर करना पसंद करें । रात देर तक उपलब्ध हों ।
2. पैदल और सायकल सवारों को प्रोत्साहन । अजमेर में इस दिशा में अच्छा कार्य हो रहा है ।
3. चुनिंदा क्षेत्रों में रात्रि बाजार ।
4. बाहर की कॉलोनीज़ में अच्छे बाज़ारों का विकास ।
5. मिनी सिटी बसों, इलेक्ट्रिक रिक्शा आदि को प्रोत्साहन ।
6. चार पहिया के उपयोग में कमी ।
7. ट्रैफिक नियमन नियंत्रण और सख्ती ।
8. सड़क पार करने के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग, अंडर पास और ऊपर की पुलिया ।
9. और भी हर संभव प्रयास ।
अभी मुख्य सड़कों पर हालात भयावह होने लगे हैं और वाहन चलाना और पैदल चलना मुश्किल सा हो चला है ।
तो शुरू करें सिटी बस में बैठना?

इंजीनियर व सुपरिचित बुद्धिजीवी अनिल जैन की फेसबुक वाल से साभार

error: Content is protected !!