ब्यावर,18 जनवरी। पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार 20 जनवरी को जवाजा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुख्यालय लोटियाना एवं बड़कोचरा में ग्रामीणों के हितार्थ शिविर आयोजन रखा गया है। विकास अधिकारी शिवदानसिंह ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविर में संबंधित पंचायत क्षेत्रा के ग्रामीणों को मौके पर ही विभिन्न समस्याओं के निस्तारण किये जाने के साथ ही उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सार्थक जानकारी प्रदान की जाएगी।–00–
वैक्सीनेटरों को पल्स पोलियो प्रशिक्षण 23 से 28 जनवरी तक
ब्यावर,18 जनवरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का प्रथम चरण 29 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पल्स पोलियो खुराक का सेवन कराया जाएगा। शहरी क्षेत्रा में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को 23 जनवरी से 28 जनवरी तक लेक्चर हॉल,एमसीएच विंग एकेएच ब्यावर में अथवा ट्रेनिंग सेन्टर ब्यावर में डॉ.पीएम बोहरा, डॉ.मनोज शर्मा एवं डॉ. वीरेन्द्र रावत द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
पीएमओ ने बताया कि तय कार्यक्रमानुसार ब्यावर शहरी क्षेत्रा के पल्स पोलियो बूथ सं.1 से 20 हेतु कार्मिकों को 23 जनवरी को, बूथ सं.21 से 40 एवं रूपरजत नर्सिंग स्कूल के स्टूडेन्ट्स हेतु 24 जनवरी को, बूथ सं.41 से 60 एवं पूजा नर्सिंग स्कूल के स्टूडेन्ट्स हेतु 25 जनवरी को, बूथ सं.61 से 80 हेतु 27 जनवरी को तथा बूथ सं. 81 से 101 हेतु लगाये गए वैक्सीनेटरों व सुपरवाइजरों को 28 जनवरी को आवश्ययक पल्स पोलियो प्रशिक्षण दिया जायगा। –00–
सैदरिया में पत्थर नीलामी 24 जनवरी को
ब्यावर,18 जनवरी। ग्राम सैदरिया के खसरा नं. 1117/3 से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संबंधित पत्थर-नीलामी गत 12 जनवरी को राजस्व टीम द्वारा की जानी थी लेकिन मौके पर नीलामी हेतु कोई भी बोलीकर्ता उपस्थित नहीं हुआ। इसके फलस्वरूप उक्त पत्थर-नीलामी की कार्यवाही तहसीलदार के आदेशानुसार राजस्व टीम द्वारा मौके पर जाकर आगामी 24 जनवरी को अंजाम देगी।
तहसीलदार योगेश अग्रवाल ने बताया कि हलका पटवारी सैदरिया एवं संबंधित भू-अभिलेख निरीक्षक को नियत तिथि को पत्थर नीलामी कार्यवाही अंजाम देने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए सिटी थानाधिकारी को भी सूचित किया गया है।–00–
पल्स पोलियो टास्क फोर्स बैठक 23 जनवरी को
ब्यावर,18 जनवरी। आगामी 29 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को उपखण्ड क्षेत्रा में सफल बनाने के लिए उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया की अध्यक्षता में सोमवार 23 जनवरी को सायं 4 बजे उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर में पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई है।
उपखण्ड अधिकारी श्री समारिया ने बताया कि बैठक में पल्स पोलियो टास्क फोर्स से जुडे़ चिकित्सा विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोड़वेज, परिवहन, नगरपरिषद, राजस्व, पंचायतीराज, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे।–00–
न.प. क्षेत्रा को खुले में शौच मुक्त किये जाने हेतु गुरूवार को बैठक
ब्यावर,18 जनवरी। स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत नगरपरिषद क्षेत्रा ब्यावर को खुले में शौच से मुक्त किये जाने के संबंध में उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया गुरूवार 19 जनवरी को सायं 5 बजे नगरपरिषद सभागार कक्ष में एक आवश्यक बैठक लेंगे। बैठक में नरगपरिषद क्षेत्रा के विभिन्न वार्डों में तैनात किये गये प्रभारी अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उनको सौंपे गए वार्डो में शौचालय निर्माण की प्रगति रिपोर्ट आदि के बारे में अवगत करायेंगे।–00–