सचिन पायलट के अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत

sachinअजमेर 24/01/2017, राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फ़ेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, प्रदेश महासचिव विकास अग्रवाल व विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव विवेक पाराशर नें आज राजस्थान पी.सी.सी. के चीफ श्री सचिन पायलट के अजमेर आगमन पर स्थानीय जयपुर रोड स्थित अशोक उद्यान पर उनका फूल व मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके नेतृत्व एवं कार्यकाल के सफल तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी है और उन्हें विश्वास दिलाया कि आगामी चुनावों में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी और पार्टी में नया उत्साह का संचार होगा | गंगवाल व अग्रवाल ने उन्हें बताया कि उनके नेत्रत्व में प्रदेश में युवा वर्ग व आमजन पुन: कांग्रेस पार्टी की और आकर्षित हो रहे हैं व उनके पूर्व के 5 साल के केंद्रीय मंत्री के कार्यकाल के दौरान अजमेर को कई एतिहासिक सौगातें देने की भूरी भूरी प्रशंसा भी की है जिनमे शीघ्र संचालित होने वाला एअरपोर्ट के साथ अजमेर को स्लम फ्री सिटी बनाने व कई मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई थी जिसे जिले की जनता नहीं भूल सकती |
स्वागत व प्रशंसा करने वालों में प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, प्रदेश महासचिव विकास अग्रवाल सहित राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, शरद कपूर, दिनेश के. शर्मा, महेश गर्ग, अनिल खंडेलवाल, प्रहलाद माथुर, राहुल मंत्री, उमंग टन्डन, अनुपम शर्मा, मनीष सेन, संयम गंगवाल, दक्ष पाराशर, शौर्य अग्रवाल, मनीष शर्मा, खेमचंद जोनवाल, जुल्फीकार चिश्ती, एम. के. अकबर, मो. हनीफ अंसारी, मनोज बेदी, प्रेमसिंह गौड़, में.माणकचंद जैन, राकेश सोनी आदि हैं |
विकास अग्रवाल
(प्रदेश महासचिव)

error: Content is protected !!