तिरंगा रैली के निमित्त बैठक का आयोजन

आज दिनांक 24 जनवरी 2016 को कल होने जा रहे तिरंगा रैली के निमित्त कार्यक्रम के आयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव भारद्वाज बगरू के नेतृत्व किया बैठक का आयोजन।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एड्वोकेट राजीव भारद्वाज बगरू ने बताया कि कल दिनांक 25 जनवरी 2016 को सायं 4 बजे युवाओ के द्वारा भव्य तिरंगा जागरूक रैली का आयोजन किया जा रहा है रैली पटेल मैदान से प्रो.वासुदेव देवनानी शिक्षा व् ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री, धर्मेन्द्र गहलोत महापौर नगर निगम अजमेर,शहर अध्यक्ष भाजपा अरविंद यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की जायेगी।।
रचित कच्छावा ने बताया की युवाओ में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने के लिए अजमेर शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी देश प्रमियों से निवेदन किया जाता है कि अधिक से अधिक पधार कर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाये।।रैली के प्रति युवाओ में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अनुशासन समिति का किया गठन-
सौरभ गौड़ ने बताया की रैली के निमित्त शहर में व्यवस्था के लिए अनुशासन समिति का भी गठन किया गया है जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े।।
रैली का मार्ग: पटेल मैदान से सुचना केंद्र चौराहा,स्वामी कॉम्प्लेक्स तिराहा,कचहरी रोड़, गांधी भवन, चुड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार चोपड़, नसियां, फुवारा होते हुए बजरंग गढ़ विजय स्मारक पर भारत माता की महाआरती के साथ समापन।।
बैठक में भाजपा बजरंग मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,महामंत्री महेंद्र जादम, पार्षद,अनीश मोयल,राजेन्द्र राठौड़,जे. के शर्मा, कुन्दन नरुका,युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष एड्वोकेट राहुल भारद्वाज बगरू, बजरंग मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व महानगर सहमंत्री सौरभ गौड़, पियूष जैन,कशिश कच्छावा,मयंक शर्मा,शुभम शर्मा,तरुण तुनवाल, पंकज सोनी,अनुज माथुर,मुरली बेनीवाल,राजा महाजन,दीपक दायमा, रितेश पारीक, प्रवीण चौहान, योगेश यादव, नवनीत कसाना, तुषार गर्ग,जमील खान,शंकर मेघवंशी,शंकर गुर्जर, लोकेश जाखड़,आदि मौजूद थे।।

राजीव भारद्वाज बगरू
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

error: Content is protected !!