लाखों रूपये की ठगी करने वाले को गिरफ्तार

apradh samacharदिनांक 13.01.2017 को नया बाजार स्थित त्रिमूत्ति ज्वैलर्स के पुलिस अधिकारी का रिस्तेदार बनकर वारदात को अंजाम देने वाले नटवरलाल को गिरफ्तार कर प्रकरण का किया खुलासा

पूलिस थाना कोतवाली में जिला अजमेर में बढती हुई ठगी की वारदातों पर अंकुष लगाने हेतु उप महानिरीक्षक पुलिस डा. नितिनदीप ब्लगन पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजमेर श्री अविनाष कुमार के निर्देषन में एक सयुक्त टीम वृताधिकारी उत्तर श्री राजेष मीना के नेतृत्व में गठित की गई जिसमें थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली श्री बनवारी लाल मीना व जिला स्पेषल टीम प्रभारी श्री विजय सिंह उ.नि. , श्री मनोज कुमार स.उ.नि. ,श्री महिपाल सिंह कानि0 644, श्री शंकर लाल कानि0 828, श्री जितेन्द्र सिंह कानि0 1913, श्री मनोज सिंह कानि0 चालक कानि0 1772 को शामिल किया गया। जिला स्पेषल टीम प्रभारी श्री विजय सिंह को आज दिनांक 27.01.2017 को विष्वस्त सूचना प्राप्त होने पर मय स्पेषल टीम के ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले शक्स सुरेष कुमार उर्फ भेरिया पुत्र भंवर लाल जाति घांची उम्र 30 साल निवासी मकान न. 03 रामदेव रोड रजत नगर पाली पुलिस थाना कोतवाली जिला पाली राज. को दस्तयाब कर कब्जे से दिनांक को त्रिमूत्ति ज्वैलर्स नया बाजार अजमेर की दुकान से लिये गये सोने के आभूषण दो सोने का ब्रषालेट , एक सोने की चैन , दो सोने अगुठी कीमतन चार लाख (4,00,000) रूपये की बरामद करने में कामयाबी प्राप्त की तथा अभियुक्त सुरेष उर्फ भेरिया के कब्जे में मिले अन्य आभूषण सोने के ब्राषलेट सोने की चैन व सोने की अंगुठीयां कीमतन चार लाख (4,00,000) रूपये के बारे में पुछा गया तो उक्त जेवरात दिनांक 16.01.2017 को माउट आबू स्थित दिव्या ज्वैलर्स के फोन कर एसडीएम का रीडर बनकर वारदात को अंजाम दिया। अभियुक्त ने पुछताछ के दौरान राजस्थान के विभिन्न थाना क्षैत्रों में पुलिस अधिकारी , प्रषासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि बनकर ठगी की वारदात को अंजाम देना व धमकी देना पाया गया है। अभियुक्त के विरूद्व जिला पाली ,जोधपुर, बिकानेर , नागौर , सिरोही , जालोर , जयपुर में दर्जनों प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त पुलिस थाना कोतवाली, पाली का हिस्ट्रीषीटर है।तरीका वारदात:- नेट के माध्यम से आस पडोस के व्यापारी की जानकारी प्राप्त कर उनको मोबाईल/बेसिक फोन से फोन कर अपने आप को जन प्रतिनिधि, प्रषासनिक अधिकारी या पुलिस अधिकारी बनकर फोन करना व उनसे जेवरात लेने के लिये कहना। अक्सर सोने की चैन, ब्रासलेट, अगंठी ही लेना। एंवम् , प्रषासनिक अधिकारी या पुलिस अधिकारी बनकर धमकी देकर पैसों की वसूली करना। अभियुक्त ने दिनांक 13.1.2017 को नेट पर सर्च कर अजमेर स्थित त्रिमूर्त्ति जेम्स एण्ड़ ज्वैलर्स की दूकान पर अपने मोबाईल नम्बर 9252612500 से फोन कर अपने आप को एस.एच.ओ. कोतवाली सुरेष बोल रहा हॅू मेरे साडू जी का बच्चा आपकी दूकान पर आयेगा उसे कुछ सोने के जेवरात चाहिए उसे दे देना का झांसा दंेकर उनकी दूकान से दो सोने के ब्रासलेट, दो सोने की जेन्टस अंगूठी व एक सोने की चैन सभी का वजन करीब 82 ग्राम के लगभग के सोने के जेवरात लेकर चला गया। जाने के पष्चात उसने उनकी दूकान पर वापस अपने मोबाईल नम्बर 8003248109 से फोन कर कहॉ की मुझे ब्यावर में कुछ जेवारात की जरूरत है। सेठ ने मुझे अजमेर आने के लिए काफी कहॉ परन्तु मेरे मन में खोट आ जाने के कारण में अजमेर नही आया ओर उनके साथ चिटिगं कर ली। मैने उक्त वारदात करने के पष्चात माउण्ट आबू में भी एस.ड़ी.एम. का रीडर बनकर दिव्या ज्वैलर्स से 114 ग्राम के लगभग के जेवरात की धोखधड़ी की है।कहॉ-कहॉ की वारदात :- अजमेर – त्रिमूत्ति ज्वैलर्स के चार-पॉच दिन पहले फोन कर अपने आप को सुरेष कुमार सोनी पुलिस अधिकारी बनकर सोने की दो चैन, दो अगंूठी व ब्रेसलेट ले जाना।मणिरत्नम ज्वैलर्स से फोन कर अपने आप को कालिचरण सरार्फ मंत्री राजस्थान सरकार बनकर फोन करना व सोने के आभूषण लेने की बात करना परन्तु दूकानदार द्वारा सामान देने से इन्कार करना।पुलिस थाना दरगाह के क्षैत्राधिकार में अषोक गुजराती को पुलिस अधिकारी ’’ काला ’’ बनकर धमकी देना।पुलिस थाना केकड़ी में थानाधिकारी मानसिंह बनकर धमकी देना। वारदात को अंजाम नही दे सका।ब्यावर में पुलिस अधिकारी नेगी साहब बनकर ध्मकी दी परन्तु वारदात को अंजाम नही दे सका।माउण्ंट आबू:- माउण्ंट आबू में ज्वैलर्स को फोन कर अपने आप को रामचन्द्र नामक मजिस्ट्रेट बताना व थानाधिकारी भूपसिंह का नाम बता कर दूकान दार से दो सोने की चैन, दो अगूंठी व ब्रेसलेट लेना। पाली जिले में पुलिस थाना कोतवाली हल्का क्षैत्राधिकार में 08 वारदात को अंजाम देना- सोने की आभूषण प्राप्त करना मुकेष नामक पार्षद बनकर वारदात को अंजाम देना, फर्जी कागजात तैयार कर जमीन का सौदा करना एंवम इनके अलावा 5-6 जुआ के प्रकरण दर्ज होना।गुड़ा ऐन्थला जिला पाली में संरपच बनकर 2,50,000/- रूपये लेना।डॉक्टर बनकर 25,000/- हजार रूपये लेना।बीकानेर स्थित पुलिस थाना कोटगेट क्षैत्राधिकार में एक साल पहले 2,50,000/- रूपये लेना।बीकानेर जेल के पास जेल में बन्द होने के दौरान जैल से फोन की धमकी देकर 1,50,000/- रूपये लेना।जयपुर स्थित पुलिस थाना सांगानेर में पैसों का लेनदेन किया जिसमें मारूती एलएमजे शो रूम के मालिक से 7,50,000/- रूपये लिये।साचौंर में 8,00,000/- रूपये का जाल-साजी कर पुलिस अधिकारी बनकर धमकी देकर पैसों विभिन्न खातों में जमा करवाये।जालौर कोतवाली- फर्जी जमीन का मामला जैन नामक व्यक्ति के साथ।षिवगंज जमीन का मामला महेन्द्र जी चावरिया के साथबाली – खालसा ट्रवेल्स के साथ 30,000/- रूपये की धोखाधड़ी ।शेरगंढ़- धमकी देकर पैसों का लेनदेन के सम्बंध में सरंपच बनकर वारदात को अंजाम देना।नागौर – पुलिस थाना कोतवाली क्षैत्र में पैसों का लेन देन कुम्हार नामक व्यक्ति से धोखाधड़ी।पुलिस थाना थावला जिला नागौर झूठी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर को देना की मेरी गाड़ी लूट ली/चोरी कर ले गया।प्रकरण खुलास में महत्वपूर्ण भूमिका:- थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली श्री बनवारी लाल मीना व जिला स्पेषल टीम प्रभारी श्री विजय सिंह उ.नि., श्री मनोज कुमार स.उ.नि. ,श्री महिपाल सिंह कानि0 644, श्री शंकर लाल कानि0 828, श्री जितेन्द्र सिंह कानि0 1913, श्री मनोज सिंह कानि0 चालक कानि0 1772 जिला अजमेर की रही है।

नकली किन्नर बनकर राहगीरों के परेषान करने वाला गिरफ्तार
पुलिस थाना गंज में आनन्द ंिसह हैड कानि. थाना गंज द्वारा रामप्रसाद घाट पर महिला किन्नर का भेष में राहगीरों को परेषान करने समीर पुत्र अहमद शेख जाति मुसलमान उम्र 30 साल नि. करीम क्यार जिला हैदराबाद आन्ध्र प्रदेष को अन्तर्गत धारा 151 सी.आर.पी.सी. के तहत गिरफ्तार किया गया।

शांति भंग के आरोप मे एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सरवाड में 1 रामवतार पुत्र अमरा जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी अजगरी थाना सरवाड जिला अजमेर 2 श्री हिम्मत सिहं पुत्र भोपाल जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी इन्दोलिया थाना पण्डेर जिला भीलवाडा को 151 सीआरपीसी में गिरफतार किया गया ।

पुलिस थाना मसुदा में शौकिन पुत्र किषना जाति मेहरात उम्र 34 साल निवासी दरवाजा का बाडिया थाना मसूदा अजमेर 2. श्री जब्बार पुत्र भवरू जाति मेहरात उम्र 29 साल निवासी दरवाजा का बाडिया थाना मसूदा अजमेर को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

510 एमवी एक्ट मंे साम आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मसुदा में श्रवण पुत्र गोपी जाति रावत उम्र 45 साल निवासी रतनपुरा थाना मसूदा अजमेर 2. कानाराम पुत्र सुखदेव जाति रेगर उम्र 45 साल निवासी मसूदा जिला अजमेर 3. ओमप्रकाश पुत्र मंगलाराम जाति रेगर उम्र 30 साल निवासी मसूदा जिला अजमेर 4. शान्ति लाल पुत्र रामदेव जाति रेगर उम्र 30 साल निवासी मसूदा अजमेर 5. भैरू लाल पुत्र हीरा लाल जाति जाट उम्र 45 साल निवासी मसूदा थाना मसूदा अजमेर 6. विक्रम सिंह पुत्र शंकर लाल जाति नट उम्र 30 साल निवासी मसूदा थाना मसूदा अजमेर 7. श्री नौरत पुत्र श्री लादु राम जाति रेगर उम्र 28 साल निवासी मसूदा थाना मसूदा अजमेर को 510 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।

गिरफतारी वारण्ट में एक वारण्टी गिरफ्तार
पुलिस थाना सावर में श्रवणलाल व केदार सिहं ने मुल्जिम शिवजीलाल पुत्र सुखराम जाति मीणा उम्र 51 साल निवासी शिवनगर पेलेस ,शिवनगर कॉलोनी अजमेर धारा 138 एनआई एक्ट में गिरफतार कर श्रीमान न्यायालय पेश किया जाकर न्यायालय द्वारा बाद जमानत रिया किया गया ।

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मदनगंज ने बिना लाईसेंस व परमीट के अवैध रुप से सादा देषी व अंग्रेजी की , 4 बोतल बीयर बुलट प्रत्येक 650 एमएल, 2 बोतल बीयर हेर्वड 5000 प्रत्येक 650 एमएल, 3 बोतल बीयर किगंफिषर स्टोंग प्रत्येक 650 एमएल, 4 बोतल बीयर किगंफिषर ब्लु स्ट्रोंग प्रत्येक 650 एमएल, 2 बोतल ओफिसर च्वाइस अग्रेजी शराब प्रत्येक 750 एमएल, 6 हाफ ओफिसर च्वाइस अग्रेजी शराब प्रत्येक 375 एमएल, 2 हाफ रॉयल स्टेज अग्रेजी शराब प्रत्येक 375 एमएल, 40 पव्वे ओफिसर च्वाइस अग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल, 14 पव्वे रॉयल स्टेज अग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल, 7 पव्वे इम्पेरियल ब्लु अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल और 64 पव्वे देषी शराब रजवाडा स्पेषल लाल ढक्कल प्रत्येक 180 एमएल मुल्ज्मि सोहन पुत्र श्री घीसा जाति रावत उम्र 59 साल निवासी दांता थाना गेगल जिला अजमेर के कब्जे से मिलने पर मुकदमा नं 35/17 धारा 19 व 20/54 राज. आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

आकाषिय बिजली गिरने से कुछ बच्चें व अध्यापिकायें इन्जर्ड
पुलिस थाना सरवाड में जरिये टेलिफोन इत्तला मिली कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लल्लाई मे आकाषिय बिजली गिरने से कुछ बच्चें व अध्यापिकायें इन्जर्ड हुई है जिनको इलाज हेतु केकड़ी अस्पताल भर्ती कराया गया है। आदि इत्तला पर थानाधिकारी मय जाप्ता के केकड़ी अस्पताल पहुंचा। जंहा पर 1 पुष्पलता पत्नि श्री कैलाष उम्र 46 साल निवासी केकड़ी थाना केकड़ी हाल अध्यापिका रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 2 सोनिया पुत्री गोकुल जाति धाकड़ उम्र 20 साल निवासी अजगरा हाल प्रषिक्षु अध्यापिका रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 3 ममता पत्नि श्री गणपत जाति जांगिड़ उम्र 20 साल निवासी लल्लाई हाल प्रषिक्षु अध्यापिका रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 4 पूजा पुत्री कालू जाति धाकड़ उम्र 8 साल निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 5 सुमन पुत्री रामदेव जाति धाकड़ उम्र 10 साल निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 6 रीकूं पुत्री श्री कालूराम जाति धाकड उम्र 6 साल निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 7 लाडा पुत्री हरीराम जाति धाक़ड़ उम्र 20 साल निवासी अजगरा हाल प्रषिक्षु अध्यापिका रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 8 हंसा पुत्री प्रधान जाति गुर्जर उम्र 8 साल निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 9 मंजू पुत्री षिवराज जाति बैरवा उम्र 10 साल निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 10 खुषी पुत्री रामसहाय उम्र 11 साल जाति प्रजापत निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई, 11 पायल पुत्री श्री मांगीलाल जाति बैरवा उम्र 7 साल निवासी लल्लाई हाल छात्रा रा0उ0मा0वि0 लल्लाई सभी केकड़ी अस्पताल के इमरजेन्सी वार्ड मे जैर ईलाज भर्ती मिली। जैर ईलाज मजरूबान व डॉक्टर से वार्तालाप की गयी तो आकस्मिक शॉक व घबराहट होना बताया, ईलाज हेतु एम0ओ0 साहब को तहरीर प्रेषित की गयी। प्रषासनिक अधिकारीयों व थानाधिकारी द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया, मजरूबान की हालत सही है।

error: Content is protected !!