दिनांक 30 जनवरी 2017 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर के सभागार मे स्पर्ष कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ अधोहस्ताक्षरकर्ता व उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(स्वा.) एवं जिला स्वास्थ्य एवं षिषु प्रजनन अधिकारी द्धारा दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में जिला एपीडेमियोजिस्ट, लैप्रोसी सुपरवाईजर, जिला आषा सुपरवाईजर, डी.पी.एम.(एन.यू.एच.एम), एनवीबीडीसीपी(डी.ई.ओ)े व नर्सिंग प्रषिक्षणार्थीयों ने भाग लिया, जिसमें कुष्ठ रोग सम्बधी प्रष्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रथम,द्धित्तीय,तृतीय को पुरस्कृत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों द्धारा जानकारी दी गई कि कुष्ठ रोग एक मामूली बीमारी है, जो एक जीवाणु (लेप्रा बेसिली) से होता है, यह कोई छुआछुत का या आनुवंषिक रोग नही है। इसकी जॉच एवं ईलाज सभी सरकारी अस्पतालांे एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त मे उपलब्ध है। कुष्ठ रोग की शुरूआत में पहचान एवं जॉच करवा ली जावे तथा पूर्ण ईलाज लिया जावे तो कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है एवं शारीरिक विकलांगता से बचा जा सकता है। इसका ईलाज कुछ मामलों मे 6 माह एवं कुछ मामलों में 12 माह का हो सकता है। चमड़ी पर चमड़ी के रंग से फीका, एक या एक अधिक दाग या धब्बे जिसमें सुन्नपन, सूखापन, पसीना न आता हो, खुजली या जलन, चुभन न होती हो, तो कुष्ठ रोग हो सकता है। शरीर पर, चेहरे पर, भौहो के उपर, कानो के उपर सूजन-गॅठान, दाने या तेलीय चमक दिखाई पडे़, तो कुष्ठ रोग हो सकता है। हाथ पैर में सुन्नता, सूखापन एवं कमजोरी होने पर भी कुष्ठ की जॉच करवायें। एम.डी.टी. (कुष्ठ निवारक औषधी) कुष्ठ की शार्तिया दवा है, जो सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त में उपलब्ध है।
आज दिनांक से जिले के समस्त ब्लॉक मंे भी स्पर्ष कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान पखवाडा मनाया जायेगा, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता हेतु पेम्पलेंट वितरण एवं प्रष्नोत्तरी कार्यक्रम एवं नारा लेखन व घर-घर सर्वे कार्य इस पखवाड़े में सम्पादित किये जायेगें। साथ ही जिला मुख्यालय पर आगामी 10 दिवस तक माईकिंग के द्धारा कुष्ठ रोग एवं उपचार की जानकारी आम-जन में जागरूकता हेतु दी जायेगी।
डॉ. कृष्ण कुमार सोनी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
अजमेर।