देवस्थान विभाग ने जारी किया आदेश
अजमेर, 30 जनवरी। पुष्कर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री ब्रह्माजी का मन्दिर का महंत श्री सोमपुरी जी के निधन के बाद जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में एक अस्थायी समिति का गठन किया गया है। देवस्थान विभाग ने श्रद्धालूओ से आग्रह किया है कि मन्दिर के लिए दान अथवा भेंट मन्दिर परिसर में लगे दान पात्रा या वर्तमान प्रबंधन समिति द्वारा पुष्कर के पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए नए खाते मे ही डाले।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि श्री ब्रह्मा जी का मन्दिर पुष्कर, अजमेर के अध्यक्ष महन्त श्री सोमपुरी जी का आकस्मिक निधन होने के बाद देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा मन्दिर की अन्तरिम प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जिला कलक्टर अजमेर की अध्यक्षता में एक अस्थायी समिति का गठन किया गया है। वर्तमान में मन्दिर का प्रबंध एवं संचालन इसी समिति के द्वारा किया जा रहा है।
अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि श्री ब्रह्मा जी का मन्दिर पुष्कर के पूर्व में गठित प्रन्यास/प्रन्यासियों अथवा प्रन्यास के पूर्व संचालित खाते में किसी भी प्रकार का दान/भेंट एवं चन्दा इत्यादि नहीं देवें।
श्रद्धालु दान अथवा भेंट मन्दिर परिसर में लगे हुए दान-पात्रों में ही डाले अथवा वर्तमान प्रबंधन समिति द्वारा पुष्कर के पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए नवीन खाता संख्या- 0825001100000 में ही जमा करावें।