अजमेर 01/02/2017, राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फ़ेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, प्रदेश महासचिव विकास अग्रवाल व विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव विवेक पाराशर ने केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किया आम बजट 2017-18 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिशाहीन, विकासहीन व ऊंट के मुहं में जीरा, महज आंकड़ों का मायाजाल बताया |
गंगवाल व अग्रवाल ने जारी बयान में बताया कि आज के बजट को देखते हुए ऐसा लगता है कि सरकार को महज अपने कार्यकाल का टाइम पास करना व आम जनता से कोई सरोकार नहीं रखना ही प्रतीत होता है | गौरतलब है कि सरकार द्वारा विगत दिनों जो नोटबंदी का जो कथित निर्णय लिया था उसे ढकने के लिए आम जनता को तोहफा दिया जाता लेकिन वहां भी यह सरकार नकारा ही साबित हुई है | बजट में कहीं भी किसानो के उठान, शिक्षा व स्वास्थय का कोई ध्यान नहीं रखा गया | बजट महज एक वर्ष का कागजी लेखा जोखा है जो महज कागज का एक पुलिंदा है जिसका जवाब आम जनता आगामी चुनावों में देगी |
बजट को कागजी पुलिंदा बताने वालों में प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, विवेक पाराशर, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, नीरू दोसाया, प्रह्लाद माथुर, मो. हनीफ अंसारी, एम. के. अकबर, मनोज बेदी, अनुपम शर्मा, उमंग टन्डन, शौर्य अग्रवाल, संयम गंगवाल, दक्ष पाराशर, सुदेश पाटनी, प्रेमसिंह गौड़, संजय बाकलीवाल आदि हैं |
विकास अग्रवाल
(प्रदेश महासचिव)