Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
गज पहाड़ी पर संत षिरोमणी रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई जायेगी - Ajmernama

गज पहाड़ी पर संत षिरोमणी रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई जायेगी

badmer newsसंत रविदास संस्थान बाड़मेर के तत्वावधान में बाबा रामदेव मंदिर मेघ ऋषी आश्रम गज पहाड़ी चौहटन रोड़ अम्बेडकर सर्किल के पास संत षिरोमणी रविदास की 640 वीं जयंति 10 फरवरी माघ शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। संस्थान अध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया ने बताया कि इस अवसर पर संत रविदास के जीवन पर आधारित संत रविदास की अमर कहानी फिल्म का प्रदर्षन किया जायेगा।
संस्थान कोषाध्यक्ष बाबुलाल मोसलपुरिया ने बताया कि मेघ ऋषी आश्रम के संस्थापक संत गजाराम महाराज के सानिध्य व संस्थान अध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया के नेतृत्व में जरूरतमंद, असहाय वृद्ध गरीब महिलाओं को शॉल भेंट किये जायेगें। संतो व भक्तो द्वारा भजन-किर्तन किये जायेगें। प्रसादी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा।

भैरूसिंह फुलवारिया
अध्यक्ष
संत रविदास संस्थान, बाड़मेर
मो. 9413183704

error: Content is protected !!