अजमेर, 03 मार्च, 2017। आगामी 05 मार्च को अजमेर में आयोजित होने जा रहे राजस्थान सिन्धी युवा सम्मेलन को लेकर अजमेर सहित सम्पूर्ण प्रदेष में भारी उत्साह का वातावरण है।
युवा सम्मेलन के क्रम में आयोजित सेमीनार व सिन्धी नाटक ’’वारीअ सन्दो कोटु’’ की तैयारियों के लिए आज वैषालीनगर, संतकंवरराम कॉलोनी, फॉयसागर रोड, अजयनगर, चन्द्रवरदाई, डिग्गी बाजार, पंचषीलनगर पर इस संबंध में बैठको का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के लिये गठित समितियों के सदस्यों ने भाग लिया व अब तक के कार्यों की समीक्षा कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शेष रहे कार्याें की जिम्मेदारियॉ सौंपी गई।
यह जानकारी देते हुये प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक श्री जयकिषन पारवानी ने बताया कि इस अवसर पर होने वाली सेमीनार में राजस्थान के अलग-अलग जिलो से लगभग 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक श्री मनीष देवनानी, सह संयोजक डॉ0 सुरेष बबलानी व डॉ0प्रताप पिंजानी के अनुसार इस सेमीनार में युवाओं को सिन्धी भाषा, शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ प्रषासनिक सेवाओं में सफलता के लिए मार्गदर्षन प्रदान किया जाएगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसरों के सम्बंध में सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में शाम 5 बजे जवाहर रंगमंच पर होने वाले सिन्धी नाटक ’’वारीअ सन्दो कोटु’’ के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को अधिकतम लोगो को इस नाटक में जोड़ने हेतु निमंत्रण पत्र वितरण की व्यवस्था की गई।
वैषालीनगर में आयोजित बैठक में श्री दीपेन्द्र लालवानी पार्षद, श्री तुलसी सोनी, नेवन्दराम बसरमलानी (अध्यक्ष झूलेलाल मंदिर), प्रकाष जेठरा, जयप्रकाष मंघानी, जी0डी0 वरन्दानी, ओमप्रकाष हीरानन्दानी, लक्ष्मण चेलानी, पुरूषोत्तम तेजवानी आदि ने उपस्थित सभी सिन्धी समाज के लोगो को अधिक से अधिक संख्या में 5 मार्च को होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम में जवाहर रंगमंच पर आने का आग्रह किया। पंचषीलनगर में सिन्धु भवन में आयोजित बैठक में श्री राधाकिषन आहूजा, श्री सुरेष बबलानी, नरेष रावलानी आदि मौजूद रहे। डिग्गी बाजार में होटल नीलम में आयोजित बैठक में श्री रमेष चेलानी, घनष्याम भूरानी, मनोहर मोटवानी, दयाल नवलानी, गोविन्द खटवानी, बलराम हरलानी इत्यादि मौजूद रहे तथा इन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाग लेने का आह्वान किया, साथ ही अजयनगर में आयोजित बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में वहां के पार्षद मोहन लालवानी, काजल जेठवानी, पारस लौंगानी, भरत गोकलानी, जयप्रकाष गोकलानी, अषोक मंगलानी इत्यादि मौजूद रहे। चन्द्रवरदाई नगर में बैठक का आयोजन भाटिया प्रोपर्टीज के यहां किया गया, इस बैठक में चन्द्रवरादाई नगर की सिन्धी पंचायत के कई महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें ललित षिवनानी, जगदीष भाटिया, प्रकाष मूलचन्दानी, भीष्म गागनानी अध्यक्ष सिन्धु विकास समिति, हरीष खेमानी, गोरधन खिलानी, रमेष एच लालवानी, पुरूषोत्तम देवनानी, हरीष वरियानी, भैरू धनवानी आदि उपस्थित रहे। संतकंवर राम फॉयसागर रोड पर बैठक का आयोजन माननीय षिक्षा एवं पंचायतीराज राज्ममंत्री प्रो0 वासुदेव देवनानी के आवास पर किया गया इस बैठक का संचालन श्री तुलसी सोनी, श्वेता शर्मा के द्वारा किया गया साथ ही इस बैठक में कार्यक्रम के संयोजक श्री मनीष देवनानी, सह संयोजक डॉ0 प्रताप पिंजानी, ललित केसवानी इत्यादि उपस्थित रहे।
जयकिषन पारवानी
9413040144