श्री देवनानी को ना सिर्फ ब्राह्मण समाज से वरन् सम्पूर्ण प्रदेश की जनता से माफी मांगनी होगी।
तीर्थराज पुष्कर में संघर्ष समिति द्वारा लिये गये संकल्प के क्रम में यह महायज्ञ पहला कदम है। आने वाले समय में शहर के प्रत्येक वार्ड में व जिले के लगभग 900 से अधिक गांवों में ब्राह्मण समाज अलख जगायेगा। संघर्ष समिति ने निर्णय अन्य सभी समाजों से इस बारे में चर्चा कर ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध निन्दा प्रस्ताव पारित कराया जायेगा। जिससे समाजों में समन्वय व समरस्ता बरकरार रहे।
इस अवसर पर एडवोकेट विवेक पाराशर ने समाज के सभी बन्धुओं से अपील की वे इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें व समाज पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी का मुंह तोड़ जवाब देवें।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट ब्रजेश पाण्डे ने युवाओं से आव्हान किया कि यह समय समाज को एकजुट व जागृत करने का है। युवा शक्ति ने जो एकजुटता परशुराम जयंती पर प्रदर्शित की वह सराहनीय थी एवं भविष्य में आन्दोलन से सम्बन्धित होने वाले सभी कार्यक्रमों में दलगत राजनीति से उठकर भाग लें।
एडवोकेट योगेन्द्र ओझा ने मंत्री देवनानी द्वारा आगामी शैक्षणिक वर्ष में भगवान परशुराम को पाठ्यक्रम में जोड़ने का जो जुमला कहा है वह आगामी जुलाई में पाठयक्रम में जुड़ेगा या नहीं इसका भी सच सामने उनके प्रोफेसर की डिग्री की तरह सामने आ जायेगा।
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की वे समाज हित को सर्वोपरी रखे एवं दलगत राजनीति को इस आन्दोलन से दूर रखें।
महायज्ञ में शामिल होने के लिये अनुपम शर्मा, रवि शर्मा, आकाश पारीक, अभिषेक पारीक, निर्मल शर्मा, सुनिल शर्मा, दीनदयाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शशिकान्त शर्मा, आभा मिश्रा, कुसुम मिश्रा, संजीव चतुर्वेदी, रागीनी चतुर्वेदी, लोकेश शर्मा, विष्णु शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के जिलाध्यक्ष सुदामा शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष बलराम शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधि प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र ओझा, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष जयश्री शर्मा, आरक्षण मंच प्रदेश प्रभारी कैलाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, पारीक सेवा सुधार समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी सदस्य गौरव उपमन्यु शर्मा, युवा प्रकोष्ठ राजस्थान अध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, अनुपम शर्मा, पं. दीनदयाल शर्मा, दयानन्द चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, आशीष शर्मा, आलोक भारद्वाज, श्रीमती निर्मला शर्मा, पं. घनश्याम मिश्र, अभय मिश्र आदि ने ब्राह्मण समाज बन्धुओं से शामिल होने की अपील की।
बलराम शर्मा
प्रदेशाध्यक्ष
सर्व ब्राह्मण महासभा
सम्पर्क मो. 9983335001