आज दिनांक 03 मई 2017 को प्रातः 11 बजे जिलाधीश कार्यालय परिसर के बाहर मंत्री देवनानी की सद्बुद्धि के लिये 51 पाठ्य पण्डितों द्वारा मंत्रोच्चार कर यज्ञ, सात नारियलों की बलि और फरसे की पूजा की गई।
आज प्रातः से ही श्री देवनानी द्वारा प्रशासन पर जोर डाला गया। पहले टेंट नहीं लगने दिया। जबकि ब्राह्मण संघर्ष समिति ने एक दिन पूर्व ही लिखित में जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना दे दी गई थी। इस गर्मी में कार्यक्रम में विघन डालते हुए पहले टेंट नहीं लगने दिया फिर संघर्ष समिति द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम से मिलने पर एक ही टेंट लगाने की ही अनुमति दी ताकि अधिक संख्या में आये समाज बन्धु धूप में खड़े रहने को विवश हो। इसी कारण ब्राह्मण समाज की महिला पदाधिकारी श्रीमती रागीनी चतुर्वेदी बेहोश हो गई। इस हवन में देवनानी के सदबुद्धि हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पण्डित बलराम शर्मा ने कहा कि अब पानी सर से ऊपर गुजर चुका है अब माफी नहीं उनकी मंत्री पद से बर्खास्तगी से ही समाज को संतुष्टि मिलेगी। इस आंदोलन को प्रशासन रोकना भी चाहेगा तो वह संभव नहीं है पूरा समाज एक स्वर में अपमान का बदला लेने को आमादा है। इस आन्दोलन को अब पूरे प्रदेश में विस्तारित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज से माफी मांग ले अन्यथा आपका भविष्य अंधकारमय है राजनीतिक जीवन का तो पता नही, साथ में शारीरिक व्याधि अभी आपको उत्पन्न होगी ऐसा ब्राह्मण समाज आज इस हवन और यज्ञ को कर यहां श्राप देता है आपको और दूसरी बात जिस प्रकार ब्राह्मण समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं भगवान परशुराम जी को पाठ्यक्रम में शामिल कर ब्राह्मणों के लिए अवसरवादी दिखाने का प्रयास कर रहे है। समाज को तोड़ने की जो साजिश जो अंग्रेजों द्वारा नीति चलाई गयी थी ‘‘फुट डालो राज करो’’ की नीति का अनुसरण कर रहे है। अंग्रेजों का क्या हाल हुआ था उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। वहीं हश्र आपका होगा। आपको सावधान कर चेतावनी दी जाती है।
एडवोकेट योगेन्द्र ओझा ने देवनानी को चेतावनी देते हुए कहा कि माफी मांग अपनी गलती स्वीकार करना ना दूर उन्होने उल्टे वे समाज को भ्रमितकर फूट डालने की कुचेष्ठा कर रहे हैं। उनका यह घिनोना प्रयास सफल नहीं होगा। ब्राह्मण को ‘‘मार्केश्र यज्ञ’’ भी करना आते है ओर हम अभी चाहते नहीं है।
पंडित रवि शर्मा ने मंत्री देवनानी की निन्दा करते हुए कहा कि मंत्री देवनानी को समाज की शक्ति का अनुमान नहीं है, उनको इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। जब जब ब्राह्मण बोला है तब तब सिंहासन डोला है।
वरिष्ठ एडवोकेट एवं पूर्व बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने इस अवसर पर फरसे की गंगाजल से पुजन किया, सात नारियल की बलि दी, वैदिक मंत्रोच्चार से आहुति दी व मंत्री देवनानी के राजनैतिक जीवन का अंत करने का संकल्प लिया। उन्होने कहा ऐसे व्यक्ति को एक सैकेण्ड भी शिक्षा मंत्री जैसे गरिमापूर्ण पद पर बने रहे का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है उनको तुरन्त बर्खास्त करें। एडवोकेट त्रिपाठी ने कहा संघर्ष समिति के सदस्य अजमेर उत्तर विधानसभा के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त ब्राह्मण परिवारों के पास घर घर जाकर उनके द्वारा समाज पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी के बारे में जानकारी देगा एवं आगामी चुनाव में यदि पार्टी उनको अपना उम्मीदवार बनाती है तो उसका परिणाम पार्टी भुगतेगी।
एडवोकेट विवेक पाराशर ने कहा ब्राह्मण समाज एक जुट है व संगठित रूप से आन्दोलन में भाग ले रहा है। हम इस आन्दोलन का अपने लक्ष्य तक पहुंचाकर ही चेन लेगें। उन्होने कहा ब्राह्मण समाज को मूर्ख बनाने हेतु परशुराम को पाठ्यक्रम में जोड़ने की बात कर रहे है। अपने पार्टी के लोगों की फोटो लगवाकर स्वंय धन्यवाद प्राप्त कर रहे है जो कि हास्यास्प्रद है। देवनानी जी के विरूद्ध जिस व्यक्ति (लोकेश शर्मा) ने माननीय उच्च न्यायालय में उनके फर्जी प्रोफेसर होने के विरूद्ध रिट लगाई थी उसके विरूद्ध झूठे पुलिस मामले बनाकर दवाब बनाया जा रहा है जो कि अत्यन्त चिन्ताजनक है। समाज ऐसे कृत्य की घोर निन्दा करता है और समाज दवाब में आने वाला नहीं है। आज देवनानी ने इस पवित्र हवन में जो विघन डालने की प्रशासन के माध्यम से जो भूमिका निभाई है वह राक्षस होने का प्रमाण सिद्ध करती है जैसा कि प्राचीनकाल में ब्राह्मण के हवन में राक्षस विघन डालने का कृत्य किया करते थे।
श्रीमती जयश्री शर्मा ने हवन में अडंगा डालने के प्रयासों की निन्दा की और कहा प्रयाप्त टेंट व्यवस्था नहीं होने से कड़कती धूप में हमारी महिला पदाधिकारी रागिनी चतुर्वेदी मुर्छित हो गयी जिनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यह देवनानी द्वारा रचित यह षड़यंत्र की वजह से अपने ही मतदाताओं के प्रति दूरव्यवहार को सिद्ध करता है।
महायज्ञ में सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष बलराम शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधि प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र ओझा, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष जयश्री शर्मा, आरक्षण मंच प्रदेश प्रभारी कैलाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, ओम प्रकाश पारीक, गौरव उपमन्यु शर्मा, ब्रजेश पाण्डे, लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, अनुपम शर्मा, पं. दीनदयाल शर्मा, दयानन्द चतुर्वेदी, पण्डित गोविन्द प्रसाद शर्मा, प्रशांत नारायण शर्मा, राजेश जोशी, पण्डित जितेन्द्र शर्मा, रोशन शर्मा, दिनेश शर्मा, आशीष शर्मा, आलोक भारद्वाज, श्रीमती निर्मला शर्मा, पं. घनश्याम मिश्र, अभय मिश्र, अनुपम शर्मा, आकाश पारीक, अभिषेक पारीक, निर्मल शर्मा, सुनिल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शशिकान्त शर्मा, आभा मिश्रा, कुसुम मिश्रा, संजीव चतुर्वेदी, रागिनी चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज बन्धु शामिल हुए।
बलराम शर्मा
प्रदेशाध्यक्ष
सर्व ब्राह्मण महासभा
सम्पर्क मो. 9983335001