भारतीय जनता पार्टी तिथीवार तथा समयबद्ध केलेण्डर बनाएगी

bjp-logoभारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर जोधपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए निर्णयानुसार विभिन्न संगठनात्मक कार्याे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के कार्यक्रमों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचे इस हेतु आगामी दिनो में इन सभी कार्यक्रमों को करने का तिथीवार तथा समयबद्ध केलेण्डर बनाएगी।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में भाग लेकर आए शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में पार्टी, मोर्चो, प्रकोष्ठों सभी मण्डलों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता निर्धारित हो ं इस हेतु दिनांक 6 मई को जयपुर रोड स्थित होटल के.सी. इन में प्रातः 11 बजे जिला बैठक आयोजित की गई है। इस विषय में आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष घीसूलाल गढवाल महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, प्रचार मंत्री व प्रभारी संदीप गोयल ने बैठकर रुपरेखा निश्चित की।
यादव ने बताया कि अजमेर शहर में पार्टी के जन प्रतिनिधियो व संगठन के बेहतरीन समन्वय से शहर में आजादी के पश्चात् अरबों रुपये के प्रस्तावित कार्य साकार होना प्रारम्भ हो रहा हैं।
शहर के दोनो विधानसभा क्षेत्रो के 60 वार्डो में शहर से जुडे पैराफेरियल क्षेत्र मंे केन्द्र, राज्य सरकार व स्थाई निकाय स्तर पर विकास के अभूतपूर्व कार्य व बुनियादी सेवाओं का विस्तार हुआ है।
पण्डित दीनदयालजी उपाध्याय आज भी तत्व के रुप में हमारे मार्गदर्शक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके अन्त्योदय के भाव को साकार करने हेतु भाजपा अजमेर सभी बूथो पर उनकी जीवनी से संबंधित साहित्य उपलब्ध करवाएगी साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी में होने वाले सभी कार्यक्रम निर्धारित कर बनाए गए पंचंाग के अनुसार आयोजित करेंगी।
यादव ने बताया कि जिस प्रकार से विरासत में मिले भारी कर्ज को अपने कुशल वित्तीय प्रबंधन से राज्य को उबार कर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे राज्य को देश के अग्रणी राज्यो में शुमार कर विकास की इमारत खडी की हैं तथा सरकार द्वारा पार्टी के सभी जनहित से जुडे कार्यो को पूरा करने के सतत् प्रयासों की जानकारी सर्वजन तक पहुंचे इस हेतु संवाद के सभी माध्यमों में पार्टी अपनी बात मजबूती के साथ रखेगी इसी क्रम में पार्टी के आई. टी. मीडिया व प्रचार विभाग द्वारा दी। सुव्यस्थित रुप से क्रियान्वित प्रारम्भ कर दी गई है। ं
संदीप गोयल प्रचार मंत्री, शहर जिला भाजपा अजमेर मो. 9352004484

error: Content is protected !!