फ़िरोज़ खान
बारां 13 मई। शाहबाद के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान स्वर्गीय श्री रामचरण सितारा की 11वीं पुण्यतिथि पर आज श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शाहबाद मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि पंचायत समिति शाहबाद के उप प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री रामचरण सितारा का आज ही के दिन वर्ष 2006 में स्वर्गवास हुआ था तथा आज 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय सितारा को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई तथा श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आदिम जाति सेवक संघ परिसर बस स्टेण्ड, शाहबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ-चढकर भागीदारी निभाई। ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सांय चार बजे तक युवाओं द्वारा 204 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था तथा यह कार्यक्रम लगातार जारी था।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, जिला परिषद सदस्य सावित्री शाक्यवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मेहता, हरिसिंह मेहता, केलवाडा सरपंच कौशल किशोर राठौर, पूर्व उप प्रधान हरिओम गुप्ता, उप प्रधान धर्मेन्द्र यादव, रामावतार गोयल, महिपाल चैधरी, राजवीर सिंह यादव, छात्र संघ अध्यक्ष केलवाडा देव यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनू शर्मा, पार्षद गौरव शर्मा, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।