देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा का नागरिक अभिनंदन

rinwaji photo2बीकानेर, 13 मई। देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा का शनिवार को हनुमानहत्था स्थित गोपीनाथ मंदिर परिसर में मोहला विकास समिति और गोपीनाथ मंदिर विकास समिति की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य, देव स्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओ.पी.पालीवाल, भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.विमला मेघवाल, डॉ.मीना आसोपा, युधिष्ठर सिंह भाटी, विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बैंस और सुभाष जोशी मौजूद थे।
इस अवसर पर देवस्थान राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार व विकास कार्यों के लिए संकल्पबद्ध है। वर्तमान में राज्य के अनेक मंदिरों में के पुरातत्व व धार्मिक वैभाव को कायम रखने के लिए कार्य cialisfrance24.com करवाए जा रहे है। बीकानेर के नागणेचीजी मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर तथा देशनोक के करणी माता मंदिर में आधुनिकीकरण और विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बीकानेर साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाई चारे के लिए प्रसिद्ध है। यहां की गंगा-जमुनी संस्कृति अपने आप में मिसाल है,इसे कायम रखना हमारा सामूहिक दायित्व है।
नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मंदिर के भ्रमण पथ की मरम्मत करवाने व अन्य विकास कार्य करवाने की बात कही। डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व पार्षद मीना आसोपा ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई। विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बैंस और सुभाष जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर वर्तमान में धार्मिक के साथ रमणिक स्थल के रूप में विकसित हो गया है। यहां बच्चों के लिए झूले लगवाए गए है तथा घूमने के लिए पार्क विकसित करवाया गया है।

error: Content is protected !!