ब्यावर, 18 मई। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 33/11 केवी सब स्टेशन सेदरिया से जारी 11 केवी पाली बाजार फीडर के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य होने के कारण प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
सहायक अभियन्ता सीएसडी द्वितीय के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सेन्टपॉल स्कूल, लोकाशाह नगर, प्रथम ,द्वितीय, प्रतापनगर कॉलोनी, कुन्दन नगर, कडीवाल मोहल्ला, लोहार बस्ती,जैन कॉलोनी, विनोद नगर,लोढ़ा कॉलोनी, मुणोत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, हरिजन बस्ती, गीता भवन, वर्धमान कॉलेज, ओम नगर, शास्त्रानगर, रामनगर, फतेह नगर, विट्ठल बस्ती, मेवाडी गेट बाहर का एरिया आदि क्षेत्रा में विद्युत आपूर्ति बांधित रहेगी–00-
19 मई को विद्युत आपूर्ति प्रभावित
ब्यावर, 18 मई। विद्युत वितरण द्वारा 33/11 केवी सबस्टेशन से जारी 11 केवी फीडर के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य होने के कारण प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियन्ता सीएसडी द्वितीय के अनुसार दुर्गावास जीएसएस से निकलने वाले फीडर, 11 केवी किशनपुरा फीडर, 11 केवी दुर्गावास फीडर से संबंधित क्षेत्रों में दुर्गावास, खेडा देवनारायण, भैरू खेड़ा, मालीपुरा, किशनपुरा, हिम्मतपुरा, बस्सी, राजेन्द्रा, लालपुरा, धोलादांता, कालीकांकर, रामपुरा दूदा, अमरपुरा, खेडाढण्ड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बांधित रहेगी।–00–
राजस्व लोक अदालत अभियान
ग्राम पंचायत किशनपुरा में राजस्व प्रकरणों का निस्तारण
ब्यावर, 18 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत किशनपुरा में विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई।
उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया के अनुसार किशनपुरा में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में खाता विभागजन का 1, खातेदारी घोषणा धारा-88 का 3, रास्ते संबंधी 1 प्रकरण एवं अन्य 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने राजस्व लोक अदालत शिविर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राजस्व प्ररकणों के त्वरित निस्तारण की बात कही।
इसी क्रम में तहसीलदार की राजस्व टीम ने शिविर में नामान्तकरण के 30, धारा 251 का 1, राजस्व नकलें 55, पास बुक आदिनांक के 176, जन्म-मृत्यु के 17, पेंशन के 9, जाति प्रमाण पत्रा संबंधी 13 एवं विद्युत विभाग के 4 प्रकरण निस्तारण, पालनहार योजना का 1, आयुर्वेद विभाग द्वारा 25 आमजन को चिकित्सा परार्मश, चिकित्सा विभाग 106 निशुल्क दवा वितरण, 10 गर्भवती महिलाओं की जांच, 11 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, श्रम विभाग द्वारा 5 कार्डो का पंजीयन, 2 कार्ड का नवीनीकरण, पशुपालन विभाग 111 पशुओ को दवा वितरण, 10 पशुओं का टीकाकरण, भामाशाह योजना के तहत 7 परिवारों के 27 सदस्यों का भामाशाह नामांकन किया गया, 13 भामशाह कार्डो का वितरण, 10 बीपीएल संबंधी आवेदन प्राप्त कर विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। –00–
सुरजपुरा में राजस्व लोक अदालत शिविर 19 मई को
ब्यावर, 18 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत सुरजपुरा में 19 मई को अटल सेवा केन्द्र पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित होगा।
उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जिससे आमजन को घर के समीप ही न्याय सुलभ हो सकें। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में काश्तकार व आमजन भाग लेकर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करवा सकेंगे। –00–
सतावाड़ियां में राजस्व लोक अदालत शिविर 20 मई को
ब्यावर, 18 मई। उपखण्ड अधिकारी सुरेश चावला के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मसूदा की ग्राम पंचायत सतावाड़ियां में 20 मई को अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी जाएगी।–00–