महाराजा दाहरसेन के स्केच पर भरे रंग

महाराजा दाहरसेन 1305वें बलिदान वर्ष के अवसर पर रंगभरो प्रतियोगिता का
द्वितीय चरण, मुख्य कार्यक्रम में 16 जून को होगा सम्मान

07062017 (2)अजमेर 07 जून। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति एवं भारतीय सिन्धु सभा के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा दाहरसेन के 1305वें बलिदान वर्ष के अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन सिन्धी बाल संस्कार शिविर में तीन स्थानों ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर, (159 विद्यार्थी) प्रेम प्रकाश आश्रम, देहली गेट (59 विद्यार्थी) के अलावा सिन्धु भवन, पंचशील नगर (56 विद्यार्थी) में रखा गया। विद्यार्थियों ने स्केच पर रंगो से चित्र को सुन्दर तरीके से सजाया जिसमें से उत्कृष्ठ तीन तीन विद्यार्थियों को मुख्य कार्यक्रम 16 जून 2017 सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन बलिदान दिवस के अवसर पर सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता आयोजन में मुकेश आहूजा, अनिल भारद्वाज श्रीमति मंजू लालवाणी, ज्ञानी मोटवाणी, होतचंद लालवाणी, मोहन तुलस्यिाणी, सुनीता भागचंदाणी, खेमचंद नारवाणी, महेश टेकचंदाणी, मोहन कोटवाणी, भगवान पुरसवाणी, रमेश वलीरामाणी, मुस्कान शंकर सबनाणी, खियाल लख्याणी, लक्षमण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
1305वें बलिदान दिवस के आयोजन हेतु तैयारियों की बैठक सम्पन्न –
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन समारोह के आयोजन हेतु तैयारियों के लिए हिंगलाज मन्दिर, महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 11 जून को सुबह 11 बजे सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। पूर्व संध्या 15 जून को सांय 6 बजे से स्मारक पर दीपदान के अलावा 16 जून को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में समिति कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक व कालोनी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समन्वयक,
मो 9413135031

error: Content is protected !!