संगठनात्मक लोकतंत्र से कार्यकर्ताओ को उनका हक मिलता है

congress logoअजमेर 9 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठनात्मक चुनाव के लिये राजस्थान में नियुक्त किये गए अतिरिक्त प्रदेष निर्वाचन अधिकारी कुलवंत राय सिंगला ने कहा कि संगठनात्मक लोकतंत्र से कार्यकर्ताओ को उनका हक मिलता है। कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रियाओ को संगठन में भी लागू करके यह साबित करती है की भारत जैसे विशाल देश में लोकतत्र की सच्ची पैरोकार अगर कोई है तो मात्र कांग्रेस पार्टी है।
कुलवंत राय शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम के सभागार में कांग्रेस में बूथ लेवल से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए अगस्त-सितंबर में होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर अजमेर देहात व शहर जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लाॅक अध्यक्षों तथा अग्रीम संगठनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ को चुनाव की विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त प्रदेष निर्वाचन अधिकारी कुलवंत राय ने कहा की संगठन को मजबूत करने हेतु जितनी भूमिका कार्यकर्ता अपना तन मन धन से समर्पित कार्य करके निभाता है उतना ही महत्वपूर्ण है उन्ही कार्यकर्ताओ को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संगठन में उनका हक दिलवाना और कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रियाओ को संगठन में भी लागू करके यह साबित करती है की भारत जैसे विशाल देश में लोकतत्र की सच्ची पैरोकार अगर कोई है तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी है। बैठक में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देकर बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं की टीम गठित करने पर चर्चा की गई।
उन्होने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अजमेर शहर जिले में भी सदस्यता अभियान 15 मई को समाप्त हो गया। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 अगस्त को किया जाएगा, जबकि बूथ इकाई के चुनाव 7 से 20 अगस्त तक होंगे। ब्लाक अध्यक्ष कार्यकारी समिति के चुनाव 21 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कार्यकारी समिति के चुनाव 5 सितंबर से 15 सितंबर तक होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं अजमेर देहात के प्रभारी सुरज्ञान सिंह गौसल्या ने कहा की कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रणाली यह साबित करती है की देश एकता और अखंडता को जीवित कोई रख सकती है तो वो कांग्रेस पार्टी है जो लोकतंात्रिक प्रक्रियाओ को जीवित रखे हुए है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस सचिव महेन्द्र सिंह रलावता ने भी सम्बोधित किया।
अजमेर आये अतिरिक्त प्रदेष निर्वाचन अधिकारी कुलवंत राय सिंगला का स्वागत करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा की शहर कांग्रेस ने अभी तक दिए गए सभी कार्य और निर्देशो को पूर्ण करते हुए सदस्यता अभियान चलाया है और संगठन के चुनाव हेतु पार्टी जो भी दिशा निर्देश देगी उसकी पूरी पालना की जायेगी उन्होनेे विश्वास दिलाया की अजमेर शहर कांग्रेस में सभी एक दूसरे के पूरक के रूप में काम करते है और आगे भी सर्वसम्मति से चुनाव को संम्पन् करवाएगी
देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठोड़ ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाते हुए संगठन के चुनाव निर्विवाद तरीके से संम्पन् करवाये है और मुझे विश्वास है की इस बार भी शहर व देहात कांग्रेस में कोई दिक्कत नहीं आएगी उन्होने कहा पुरे विश्व में लोकतांत्रिक तरीके से अगर कोई दल काम करता है तो वो एक मात्र कांग्रेस है इसकी सदस्यता भी पूर्ण सत्यापित है मिस काॅल पार्टी की तरह फर्जी सदस्य कांग्रेस नहीं बनाती।
बैठक में विधायक राम नारायण गुर्जर, पूर्व विधायक डा. राजकुमार जयपाल, नाथुराम सिनोदिया, ब्रह्मदेव कुमावत, महेन्द्र गुर्जर, नसीम अख्तर इंसाफ सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, शहर देहात जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लाॅक अध्यक्षों तथा अग्रीम संगठनों के अध्यक्षों, पार्षदों व कांग्रेस कार्यकर्ताओ की प्रमुख्ता से उपस्थिती रही।

error: Content is protected !!