अजमेर, 16 जून । पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) के खलीफा शौदा-ए-करबला के जद हजरत इमाम हुसैन के पिता हजरत अली का उर्स 17 जून को सुबह दरगाह के आहता-ए-नूर में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि 17 जून की सुबह 9 बजे दरगाह के आहता-ए-नूर में कुरआन ख्वानी होगी। 9.30 बजे तिलावत-ए-कुरआन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पैगम्बर इस्लाम की शान में नात-ए-पाक के नजराने पेश किये जायेंगे। हजरत अली की शान में मनकबत के नजराने पेश किये जायेंगे। हजरत अली की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जायेगा। देश में खुशहाली व अमन-शांति की दुआ की जायेगी। बाद फातेहा के तबर्रुख बांटा जायेगा।
(एस. एफ. हसन चिश्ती)
गद्दीनशीन ख्वाजा साहब