हसन चिश्ती ने सपरिवार खान-ए-काबा में उमराह किया

देश की खुशहाली व विश्व में शांति की दुआ

हसन चिश्ती
हसन चिश्ती
अजमेर, 16 जून । ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती अपनी धर्मपत्नी व अपने पुत्रों एस. एफ. अली चिश्ती, एस. एफ. वली चिश्ती एवं एस. एफ. हक चिश्ती के साथ खान-ए-काबा में उमराह किया व पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद की मजार मदीने शरीफ पर देश की खुशहाली व विश्व में शांति की दुआ की। पिछले दिनों हसन चिश्ती अपने परिवार सहित मक्का-मदीने की धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। इससे पूर्व ख्वाजा साहब की दरगाह में पैगम्बर इस्लाम की शान में सलाम पढ़ाकर सपरिवार रवाना हुए थे। हसन चिश्ती अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सपरिवार पुन: अजमेर पहुंच गया है।

error: Content is protected !!