वीर शिरोमणि सिंधुपति दाहरसेन का 1305वां बलिदान दिवस मनाया
बीकानेर शुक्रवार 16/6/17। भारतीय सिंधु सभा महानगर की ओर से संत कंवरराम सिंधी धर्मशाला धोबीतलाई में वीर शिरोमणि सिंधुपति दाहरसेन का 1305 वां बलिदान दिवस मनाया गया। मंचस्थ पूर्व सेवा प्रमुख श्याम सुंदर आहूजा, संभाग प्रभारी हासानंद मंघवानी, संगठन मंत्री बहुभाषी साहित्यकार मोहन थानवी सहित उपस्थित सिंधी समाज के महानुभावों ने महाराजा दाहरसेन विषयक फोल्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता थानवी ने सिंध के राजा साहसी, ब्राह्मण राजा चच व राजा चच के पुत्र सिंधुपति दाहरसेन की वीरता एवं बलिदान को रेखांकित करते हुए उनकी जीवनी बताई। आहूजा ने सिंधु सभा द्वारा सिंधी समाज के महापुरुषों पर केंद्रित किए गए एवं प्रस्तावित आयोजनों संबंधी जानकारी दी। मंघवानी ने प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में सिंधुपति दाहरसेन का अध्याय होना जरूरी बताया। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं सिंधु सभा महिला इकाई की भारती ग्वालानी, रुकमणि वलिरमानी, कमला सदारंगानी, कलादेवी वलिरमानीं ने सिंधी लोकगीत व भजनों की प्रस्तुति दी। लक्ष्मण किशनानी, विजय ऐलानी, राजकुमार वलिरमानी, घनश्याम सदारंगानी ने सामूहिक रूप से सिंधी वीरता के गीत की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व किशन सदारंगानी ने विषय प्रवर्तन करते हुए सिंधु सभा की सभी इकाइयों द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाने का विवरण साझा किया। मानसिंह मामनानी के नेतृत्व में गणेश सदारंगानी, हरीश रूपानी, हरपाल तोतलानी ने सिंधी लोककला भगत की प्रायोगिक आंशिक प्रस्तुति दी। आभार महादेव बालानी ने ज्ञापित किया।
मोहन थानवी
संगठन मंत्री, महानगर
9460001255