आदिनाथ मंदिर में शांति मंडल विधान पूजन

kishangarhमदनगंज-किशनगढ़ (जसवंत दारा)। आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 19 से 25 जून तक सांगानेर में आयोजित सात दिवसीय अमृत महोत्सव की सफलता के लिए किशनगढ़ में शांति मंडल विधान का पूजन किया गया। विभिन्न शहरों व गांवों में आयोजित श्री शांति मंडल विधान पूजन शृंखला के तहत किशनगढ़ में भी शनिवार को श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा आदिनाथ मंदिर में शांति मंडल विधान का संगीतमय पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरके मार्बल परिवार के कंवरलाल पाटनी, अशोक पाटनी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी के अलावा पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, उपाध्यक्ष महावीर गंगवाल, मंत्री कैलाश पहाडिया, महेन्द्र पाटनी, इन्द्रचंद पाटनी, ज्ञानचंद पाटनी, रतन दगड़ा, सुमेर पाटोदी, सुमेर अजमेरा आदि मौजूद थे। प्रचार-प्रचार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि पूजन के दौरान सांयकाल आदिनाथ भगवान की आरती की गई और भक्ताम्बर के संगीतमय पाठ का आयोजन हुआ।

error: Content is protected !!