मदनगंज-किशनगढ़। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के दल द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनाथ गांव जिले के डोंगरगढ़ में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि इस मौके पर आचार्यश्री से संघ के संतों का किशनगढ़ में चातुर्मास के लिए निवेदन किया गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, उपाध्यक्ष महावीरप्रसाद गंगवाल, महेन्द्र पाटनी व संदीप चौधरी उपस्थित थे।