फ़िरोज़ खान
बारां 19 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि आज ही के दिन 19 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी का जन्म हुआ था। कांग्रेसजनों द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीजी चैक पर केक काटकर धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि राहुल गांधी के बारे में कांग्रेसजनों को जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी, गांधी परिवार के चैथी पीढी के राजनेता है तथा वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष है। राहुल गांधी द्वारा अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट कोलंबिया स्कूल दिल्ली से ग्रहण की और फिर बाद में 1981 से 1983 तक वे पढ़ने के लिए डून स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड गए। उनके द्वारा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से विकास संबंधी शिक्षा प्राप्त की है। राहुल गांधी उन बहादुर लोगो के परिवार से सम्बन्ध रखते है जिन्होंने भारतीय इतिहास में भारतीय राजनीती में मुख्य भूमिका अदा की थी।
राहुल गांधी के जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस तंवरसिंह चैहान, महासचिव जाकिर मंसूरी, सेवादल के अशरफ देशवाली, उप सभापति कमल राठौर, सचिव खेमराज सिंह रहलाई, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, मंजू शर्मा, मांगीबाई नाहरगढ, संध्या जाडेजा, अंतिमा यादव, वंदना यादव, बृजेश वर्मा, युवा नेता त्रिलोक नागर, गिरधर काका, पार्षद हरिराज गुर्जर, नियाज मोहम्मद, विष्णु शाक्यवाल, जितेश, मनीष सेठी, हेमराज मेघवाल, विरेन्द्र शांत, गुरदीप चैहान आदि उपस्थित रहे।