बीकानेर के प्रतिभाशाली युवा छात्र शादाब को रजत पदक

samman grahan karte huye shadabबीकानेर/ 19 जून/ बीकानेर के प्रतिभाशाली युवा छात्र शादाब को देहरादून स्थित पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय के 15वें कन्वोकेशन में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर, उतराखंड के राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पॉल, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं शिक्षामंत्री अरविंद पाण्डे द्वारा रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। शादाब को उसकी ब्रांच के अंतर्गत श्रेष्ठ घोषित किया गया है। वह एयर स्पेस इंजीनियरिंग विद स्पेश्लाईजेशन इन एवियोनिक्स 2013-17 के लिए सम्मान हेतु देश-विदेश के लगभग 7.8 हजार के करीब अध्ययनरत छात्र-छात्राएं में से चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि देहरादून के इस विश्वविद्यालय में फ्रांस, अफगानी, सूडानी, तुर्की व मंगोला आदि अनेक देशों के विद्यार्थी भी विभिन्न विषयों, इंजीनियरिंग, एमबीए आदि में अध्यनरत हैं। वर्तमान में शादाब इंडीगो एयर लाईन में कार्यरत हैं और शादाब के पिता मो. अय्यूब केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत प्राचार्य हैं तथा माताश्री रेहाना अजीज वर्तमान में सागर रोड़ स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में सेवारत हैं।

संवाद प्रेषक : नीरज दइया

error: Content is protected !!