अजमेर दिनांक 19.06.2017। नगर निगम, अजमेर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोजा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में एक मिटिंग आयोजित की गई जिसमें उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया उक्त कमेटी में पार्षद श्री सैय्यद अमाद चिष्ती को संयोजक एवं उपायुक्त विकास श्री गजेन्द्र सिंह रलावता को आयोजन अधिकारी बनाया गया। उक्त कमेटी में महापौर श्री गहलोत द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त आयोजन सफल बनाने के निर्देष प्रदान किये गये। उक्त आयोजन दिनांक 21.06.2017 को दरगाह स्थित झालरा में रोजा इफ्तार रखा गया है। उक्त कमेटी में पार्षद एवं सयोजक श्री सैय्यद अमाद चिष्ती, श्रीमति शेफता नाज, श्री रईस अहमद, श्री महेन्द्र मित्तल, श्री मनोज बैरवा, श्री राजू साहू, सु.श्री रूची श्रीवास्तव, श्री चन्द्रेष सांखला, श्री.जे.के.शर्मा, श्री विरेन्द्र कुमार वालिया, उपायुक्त विकास एवं आयोजन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह रलावता, राजस्व अधिकारी श्री पवन मीणा, सहायक लेखाधिकारी श्री प्रदीप राज पारीक, कार्यालय अधीक्षक श्री रविन्द्र शर्मा, स्टोरकीपर श्री मुकेष मुरजवानी, कनिष्ठ लिपिक, श्री राजेष बंजारा आदि उपस्थित रहें।
(गजेन्द्र सिंह रलावता)
उपायुक्त विकास
नगर निगम, अजमेर