दुकानाें के ताले ताेड़कर नकदी ले जाने की घटनाआें का पर्दाफाश

कोटगेट पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार
bikaner samacharबीकानेर 29/6/17। बीकानेर में चोरी नकबजनी (सम्पती संबंधी) वारदातों पर चलाई जा रही कार्यवाही के क्रम में आज कोटगेट थाना पुलिस ने पिछले 20 दिन में दो बार लाभूजी के कटला मुख्य बाजार में 09.06.17 व 22.06.17 काे रात्रि के वक्त दुकानो के ताले तोड़ कर अज्ञात मुलजिमानो द्वारा लाखों रूपये की नकदी पार कर ले जाने के मामलो मे कार्यवाही करते हुए दो लोगाें 1.शमसेर पुत्र रमजान
मुसलमान निवासी नागौर हाल गली नम्बर 14 रामपुरा बस्ती 2.रिजवान पुत्र अब्दुल
रजाक मुसलमान निवासी गली नम्बर 14 रामपुरा बस्ती बीकानेर को गिरफ्तार करने
में सफलता प्राप्त की है। ज्ञातव्य है कि दोनों वारदात के बाद जिला पुलिस
अधीक्षक बीकानेर द्वारा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर किरन गोदारा के निर्देशन में
थानाधिकारी कोटगेट महेन्द्रदत्त शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की जिसमें
श्री रामफूल मीणा सउनि,श्री तारांचद मीणा सउनि,श्री हरीराम मीणा कानि ,श्री रमेश
कानि को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा घटनाआें के बाद से लगातार
संदिग्ध लोगों से पूछताछ व जानकारी प्राप्त कर वारदात करने वालाें का पता
लगाते हुए वारदात का पर्दापाश कर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। घटना
में शामिल कुछ अन्य काे भी चिन्हित कर लिया गया है जिनको शीघ्र गिरफ्तार
किया जावेगा। दोनों अभियुक्तों से शहर में हुई अन्य वारदातों का खुलासा होने की
भी सम्भावना है।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!