बीकानेर, 1 जुलाई। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 4 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब यह शिविर अम्बेडकर भवन की बजाय एमएस काॅलेज के सामने स्थित डाॅ. बी. आर. अम्बेडकर छात्रावास-प्रथम में आयोजित होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि भारत सरकार की ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहयोगी उपकरण यथा श्रवण यंत्र, चश्मा, छड़ी आदि उपलब्ध करवाने के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों के चिन्हीकरण के लिए एसेसमेंट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों की श्रृंखला में 4 जुलाई को बीकानेर शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के लिए आयोजित होने वाल शिविर अब डाॅ. बी. आर. अम्बेडकर छात्रावास-प्रथम में आयोजित होगा।
– मोहन थानवी