भाजपा किशनगंज मंडल की कार्यकारिणी घोषित

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारा 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के किशनगंज मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है। मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर की सहमति से अपनी कार्यकारिणी में तीन महामंत्री तथा 6 उपाध्यक्ष, नौ मंत्री आदि नियुक्त किए हैं।
भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि किशनगंज मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नागर की कार्यकारिणी में सोभाग मीणा, मुकेश गुरदिया व दौलत सरपंच को महामंत्री, ओम मालव व सुरेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मुरारी मीणा, बिरधी लाल कुशवाहा, रामविलास सुमन, हंसराज मीणा, मनीष नागर व प्रहलाद सुमन को उपाध्यक्ष एवम राम सिंह गुर्जर, गुरुवचन भारती, रघुवीर मीणा, सुरेंद्र सिंह हाडा, जितेंद्र मालव, गुलाब बंजारा, दिलीप तिवारी, नंद किशोर सुमन एवं हेमंत राम किसी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बनवारी गुप्ता को कोषाध्यक्ष और रामस्वरूप खंडालिया को प्रवक्ता एवं भंवर लाल को सह प्रवक्ता कथा नेमीचंद गुरदिया व राम रतन गुर्जर कार्यालय प्रभारी एवं संजय चौधरी प्रेम नारायण को प्रचार मंत्री बनाया गया हैl किशनगंज मंडल की नवीन कार्यकारणी को बधाई प्रेषित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर पार्टी एवं संगठन के लिए कार्य करने हेतु निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!