सोनी (जसमतिया) दंपत्ति ने की देह दान की घोषणा

ब्यावर ब्राहमण स्वर्णकार समाज को गोरवान्वित*

Untitledनरेन्द्र जी सोनी और ब्यावर डेली न्यूज के सदस्य मुकेश जी सोनी के पिताजी और माताजी ने किया देह दान का संकल्प |
श्री बलदेव सोनी ( जसमतिया ) (79) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता सोनी ( 68 ) निवासी चौहान कालोनी, बिजयनगर रोड, ब्यावर ने संयुक्त रूप से अपने परिवार की उपस्थिति में स्वेच्छा से अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ पूर्ण विचार विमर्श कर अपने स्व विवेक से यह निर्णय लिया की मेरी मृत्यु पश्चात मेरी मृत देह को मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए मेडिकल कालेज को देने की घोषणा की और इस आशय का एक संकल्प पत्र समाज सेवी एवं “बी. डी. एन. सेवा संस्था” के अध्यक्ष हेमेन्द्र सोनी को सोंपा |
बलदेव जी सोनी ने सरकारी सेवा कार्य में एक अध्यापक के रूप में अपन जीवन व्यतीत किया, धर्म ध्यान में विशेष रूचि होने के कारण समाज के शिव मंदिर में वर्षो तक भगवान् मानकेश्वर महादेव की पूजा सेवा आरती की जिम्मेदारी निभाई और समाज सेवा के कार्यो में हमेशा से ही आगे आकर बढ़ चढ़ कर तन मन धन से सम्पूर्ण सहयोग कीया और यही भावना आज भी दिल में हे | आपकी धर्म पत्नी श्रीमती प्रेमलता सोनी एक गृहणी और सामाजिक महिला हे और समाज सेवा में अपने पति के ही पद चिन्हों पर चलते हुए हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहती हे | आपने हमेशा एक परछाई के रूप में साथ दिया और यह साथ आज भी बदस्तूर जारी हे |
अपने पति की प्रेरणा से अपने पति के देहदान के संकल्प के साथ ही आपने भी देहदान का संकल्प लिया और दोनों ने सामूहिक रूप से देहदान का संकल्प पत्र भर कर हेमेन्द्र सोनी को सोंपा |
ब्यावर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत के अध्यक्ष श्री सुशिल जी बाड़मेरा ने बलदेव जी और उनकी म्पतनी को इस नेक काम के लिए साधुवाद दिया और कहा की आपका यह संकल्प ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के लिए गर्व की बात हे | आपके इस पावन कार्य से ओरो को भी प्रेरणा मिलेगी एवं डाक्टर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी आपके इस देहदान से पढ़ाई कर डाक्टर बनेंगे और मानव सेवा करेंगे |
इस अवसर पे परिवार के BDN के संस्थापक हेमेन्द्र सोनी, नरेंद्र सोनी, मुकेश सोनी, दृष्टि सेवा संस्थान के एस एन शर्मा जी, निखिल जैन, पवन सोनी, सुशिल सोनी, जसपाल जी हुडा, अरविन्द सोनी, विनोद कुमठ, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे |

error: Content is protected !!