डीईआईएए द्वारा 120 परियोजना प्रस्तावों को पर्यावरण सहमति

bikaner samacharबीकानेर, 16 अगस्त 17। जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात प्राधिकरण (डीईआईएए) की बैठक जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान 120 विभिन्न प्रकरणों के प्रस्तावों को पर्यावरण सहमति जारी किए जाने का निर्णय लिया गया।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिला विशेषज्ञ आंकलन समिति द्वारा अनुशंषा किए गए, अनुसूची-बी में अंकित 120 प्रकरणों में पर्यावरण स्वीकृति योग्य होने से, डीईआईएए द्वारा विशेष शतार्ें सहित पर्यावरण सहमति जारी किए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 116 कृषकों की निजी खातेदारी भूमि में सुधार हेतु जिप्सम परमिट जारी किए जाने की तथा लीज के 4 प्रकरणों के तहत जिप्सम व चेजा पत्थर के 1-1 व बजरी खनन हेतु 2 लीज जारी किए जाने की सहमति प्रदान की गई।

खान अभियंता जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि पूर्व में 76 जिप्सम परमिट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूची-सी के तहत 3 प्रकरणों में अनुपस्थित रहे प्रस्तावकों को आगामी बैठक में प्रस्तुतीकरण का अवसर दिए जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्राधिकरण सदस्य सचिव व उपखण्ड अधिकारी बीकानेर नानूराम सैनी, सदस्य के रूप में डीएफओ आसू सिंह व डूंगर महाविद्यालय के भूगर्भ विभाग के अध्यक्ष डॉ. शिशिर शर्मा उपस्थित थे।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!