किलक ने किया क्रय विक्रय सहकारी समिति के गोदाम का निरीक्षण

bikaner samacharबीकानेर, 16 अगस्त 17। सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजयिंसह किलक ने मंगलवार को, कृषि उपज मण्डी स्थित बीकानेर कोलायत क्रय विक्रय सहकारी समिति के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया।

कृषि उपज मण्डी के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद, उरमूल डेयरी के अध्यक्ष रेवंतराम सियाग एवं बीकानेर कोलायत क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रामदेव मूण्ड ने मंत्री स्वागत किया। सहकारिता मंत्री ने क्रय विक्रय सहकारी समिति प्रबन्धन को राज्य में सर्वाधिक कारोबार एवं लक्ष्य से अधिक प्रगति के लिये बधाई दी। उन्होंने केवीएसएस में और अधिक विविध कारोबार की आवश्यकता जताई। उन्होंने केवीएसएस द्वारा बीकानेर एवं कोलायत में दवा की दुकानें, मण्डी के बाहर स्थित मुख्य सड़क पर रिटेल खाद काउण्टर, घी के काउण्टर एवं डिपार्टमेंटल स्टोर इत्यादि खोलने के लिये जगह खरीदने अथवा अनुबंध पर दुकानें लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवीएसएस के माध्यम से भविष्य में और अधिक सरकारी खरीद कराई जाएगी। केवीएसएस अध्यक्ष रामदेव मूण्ड ने बताया कि समिति के कायोर्ं में और अधिक विविधता लाई जाएगी तथा जल्दी ही नए रिटेल काउण्टर खोले जाएंगे।

*******
खरीफ फसल के लिए समूहों की वरीयता व चक्रीय कार्यक्रम जारी

बीकानेर, 16 अगस्त। खरीफ फसल 2017 के दौरान 15 अगस्त से 18 सितम्बर तक इंदिरा गांधी नहर परियोजना की स्टेज प्रथम व द्वितीय की नहरों को चार समूहों में बांट कर दो समूह में चलाने के लिए समूहों की वरीयता व चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

संभागीय आयुक्त व इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्रीय विकास के पदेन आयुक्त सुवालाल ने बताया कि परियोजना की नहरों को खरीफ फसल के लिए चार समूहों में बांट कर एक समय में दो समूहों में चलाकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त सायं 6 बजे से 24 अगस्त प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह अ,स, द तथा ब रहेगा। इसी प्रकार 24 अगस्त प्रातः 6 बजे से 1 सितम्बर सायं 6 बजे तक वरीयता समूह ब, द, अ तथा स रहेगा। 1 सितम्बर सांय 6 बजे से 10 सितम्बर प्रातः 6 बजे तक वरीयता समूह स, अ, ब तथा द रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर प्रातः 6 बजे से 18 सितम्बर सायं 6 बजे तक वरीयता समूह द, ब, स तथा अ का निर्धारण किया गया है। छोटी नहरों का रोटेशन साढे़ सात दिन में पूरा हो जाने के कारण उन्हें साढे़ सात दिन चलाने के बाद बंद कर दिया जाएगा।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!