संत निरंकारी मण्डल अजमेर के तत्वाधान में दिल्ली से पधार रहे निरंकारी ज्ञान प्रचारक संत राकेश जोशी के आध्यात्मिक प्रवचन पुष्कर के कंज अवतार रिसोर्ट में आज रविवार 20 अगस्त 2017 को सांय 5 बजे से 7 बजे तक होगें ।
प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि श्री जोशी जो कि राजस्थान में निरंकारी आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार के लिए केकडी, भीलवाडा में ज्ञान की गंगा बहाते हुए अजमेर पधारेगें । उनके सानिध्य में रविवार को सांय 5 से 7 बजे तक विशाल आध्यात्मिक प्रवचन होगें ।
जोनल इंचार्ज संत धमनदास जी ने बताया कि श्री राकेश जोशी संत निरंकारी मण्डल दिल्ली के ज्ञान प्रचारक हैं । सतगुंरु माता सविन्दर हरदेव सिंह जी महाराज की कृपा से उनके संदेश वाहक बन कर श्री जोशी अपने तीन दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार की यात्रा पर हैं तथा केकडी एवं भीलवाडा में ज्ञान का प्रचार करते हुए रविवार को अजमेर पहॅुचेगें जहां से पुष्कर स्थित कंज अवतार रिसोर्ट ग्रीन हाउस के पीछे, किशनपुरा से तिलोरा रोड पर विशात आध्यात्मिक प्रवचनों की वर्षा कर निरंकारी ज्ञान का प्रचार करेगें ।
रिसोर्ट के श्री सुभाष निरंकारी ने बताया कि अजमेर से भक्तों को प्रवचन स्थल तक पहॅुचाने की व्यवस्था की गई है । जिसमें अजयनगर, वैशालीनगर, संत निरंकारी मण्डल आशा गंज से बस के माध्यम से निरंकारी भक्त बडी संख्या में सत्संग स्थल पर पहॅुचेगें। सभी सत्संग प्र्रेमियों से अपील की है कि बडी संख्या में पुष्कर पहॅुच कर सत्संग का लाभ उठावें। निरंकारी संत श्री राकेश जोशी जी अजमेर में पहली बार आध्यात्मिक सत्संग के लिए पधार रहे हैं ।
नानक भाटिया
निरंकारी प्रवक्ता, अजमेर
अजमेर । मो. 9214586446