अजमेर 20 अगस्त। विद्या भारती संस्थान, अजमेर द्वारा संचालित शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय भगवानगंज, अजमेर की रजत जयंती के उपलक्ष में वर्षभर के अनेक कार्यक्रमों की योजनाएं बनाने के लिये विद्यालय परिसर में एक बैठक आहुत की गयी जिसमें प्रथम कार्यक्रम के रूप में 2500 आसनों पर विश्व विख्यात प. पूज्य श्री अश्विन कुमार जी पाठक द्वारा विशाल संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन शनिवार 09 सितम्बर 2017, सांय 06 बजे विद्यालय परिसर में किया जायेगा।
रजत जयंती सम्बन्धित सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न करने के लिये समारोह समिति का गठन किया गया है। जिसमें संरक्षक सुनील दत्त जैन, जगदीश सिंह राणा, अध्यक्ष श्रीगोपाल चोयल, उपाध्यक्ष सुभाष काबरा, सोमरत्न आर्य, कार्यक्रम संयोजक जीवेन्द्र कुमार, सहसंयोजक संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष नाथूलाल जैन, सहकोषाध्यक्ष भारतेश मंगल तथा अन्य 15 सदस्यों की कमेटी बनाई गयी है।
सुंदरकाण्ड पाठ हेतु 6 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई गई है जिनमें प्रमोद शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा पण्डित, कंवल प्रकाश किशनानी, संजय अग्रवाल, उमेश गर्ग शामिल है व मुख्य समिति के सभी पदाधिकारी शामिल रहेगें।
सुन्दरकाण्ड पाठ के लिये प. पुज्य गुरूजी अश्विन कुमार जी अहमदाबाद से अजमेर पधारेगें। जो पिछले 17 वर्षो से अनवरत देश विदेश में सावर्जनिक रूप से प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ कर रहे है। यह 6310वें दिन का 6565वां पाठ रहेगा। विद्यालय परिसर में होने वाले सुन्दरकाण्ड पाठ में आसनों पर महिलाओं और पुरूषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गयी है। पाठ के दौरान सभी श्रृद्धालुओं को सुन्दरकाण्ड पाठ की पुस्तकें समारोह समिति द्वारा दी जायेगी। आसन की बुकिंग के लिये शहर में विभिन्न मंदिरों व मुख्य स्थानों पर व्यवस्था की गयी है।
जीवेन्द्र कुमार
कार्यक्रम संयोजक
मों. 9530210115