झूलेलाल चालीहो का समापन 25 अगस्त को अनासागर जेटी तट पर

jhulelalअजमेर- 20 अगस्त – सिन्धु समिति व इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से चल रहे ईष्टदेव झूलेलाल चालीहो का समापान अवसर पर आगामी 25 अगस्त को अनासागर जेटी तट पर धार्मिक उल्हास से किया जायेगा। समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया।
सचिव जयकिशन हिरवाणी ने बताया कि 16 जुलाई से निरंतर चल रहे झूलेलाल चालीहो उत्सव के समापन अवसर पर 25 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन, निर्मलधाम झूला मौहल्ला के स्वामी आत्मदास, ईश्वर गोविन्दधाम के स्वामी ईसरदास, प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट के संत ओमप्रकाश, श्रीराम दरबार की दादी मोहिनी देवी, विशम्भर दयाल दरबार के सांई अर्जुनदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास के साथ महात्माओं के करकमलों से पूज्य बहिराणाा साहिब की पंचमहाज्योति प्रज्जवलन की जायेगी।
पंण्डित रमेश शर्मा ने बताया कि पूज्य लाल साहिब मन्दिर, नसरपुर, इच्छापूर्ण मन्दिर चांदबावडी, झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, श्री झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, पूज्य सिन्ध पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, पूज्य उद्रोलाल मन्दिर आशा गंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ मन्दिर)केसरगंज, झूलेलाल मन्दिर, जे.पी नगर, सेक्टर एक सहित अलग अलग मन्दिरों से पवित्र ज्योति व बहिराणा मण्डली सम्मिलित होगी।
समारोह में भजन, पंझडा व छेज कार्यक्रम मशहूर कलाकार घनश्याम भग्त, प्रकाश मोटवाणी, ललित भग्त, ढोलण शर्मा, दीदी लता ठारवाणी के साथ बंटी एण्ड पार्टी कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें।
बैठक में समिति के अजीत पमनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, नरेन्द्र बसराणी, हरकिशन टेकचंदाणी, भगवान साधवाणी मन्दिर के बाली फेरवाणी, खेमचंद नरवाणी, गोविन्दराम, मोतीराम, घनश्याम, ईश्वर पारवाणी सहित सेवाधारी सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!