इंडियन ट्रेल्ब्लैजर वुमन अवॉड्र्स १६ को

३१ महिलाओं का होगा सम्मान
IMG_20170818_160401_HDRजयपुर।
आगामी १६ सितंबर को शहर में अपने आप में अनोखा कार्यक्रम इंडियन ट्रेल्ब्लैजर वुमन अवॉड्र्स का आयोजन किया जाएगा। अवॉर्ड फंक्शन के पोस्टर का विमोचन सोमवार को फिल्म अभिनेता अली खान ने किया। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसका आयोजन शहर की उन महिलाओं की ओर से किया जा रहा है जो खुद प्रोफेशनल नहीं हैं और इनमें से अधिकांश होम मेकर हैं। कार्यक्रम के आयोजक नीरज माथुर ने बताया कि अवॉर्ड फंक्शन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली उन ३१ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंे अपने क्षेत्र में कुछ दूसरों से कुछ अलग हटकर काम किया और सफलता प्राप्त की। फंक्शन में मीना सपेरा, अंकिता सैनी जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं मधुलिका सिंह ने कहा कि फंक्शन के दौरान फैशन शो भी होगा। शिल्पी शाह ने बताया कि ट्रेल्ब्लैजर का आयोजन १६ सितंबर को शाम ४ बजे राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स में किया जाएगा।

error: Content is protected !!