ब्यावर, 21 अगस्त। तेजा मेला 2017 के तहत मेले में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु उपखड़ अधिकारी सभागार में आवश्यक बैठक 23 अगस्त 2017 को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।–0–
पूर्व सैनिको व विधवाओं हेतु 25 अगस्त को लगेगा शिविर
ब्यावर, 21 अगस्त। पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं हेतु 25 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर 3 बजे सभी रक्षा पेन्शनरों के लिए एक दिवसीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन होगा।
कैप्टन रामेश्वर प्रसाद के अनुसार पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं पेन्शनरों को कोई समस्याओं हो तो समस्या समाधान शिविर में पी.पी. ओ. डिसचार्ज बुक एवं बैक की पास बुक आदि दस्तावेज साथ लेकर आए एवं इस शिविर का लाभ उठाएं –00-
तेजा मेले में अस्थाई दुकानों हेतु आवंटन 29 अगस्त को
ब्यावर, 21 अगस्त । नगर परिषद ब्यावर द्वारा श्री वीर तेजाजी मेला 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2017 तक सुभाष में आयोजित किया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि तेजा मेले में लगने वाली अस्थाई दुकाने जिनमें कॉर्नर की दुकानों की नीलामी एवं शेष दुकानों का आवंटन लॉटरी द्वारा 29 अगस्त को नगर परिषद भवन में किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति दुकानों के लिए 28 अगस्त तक परिषद में उपस्थित होकर आवेदन पत्रा प्राप्त कर मय पहचान पत्रा व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 250/-रूपये जमा करवाकर अस्थाई दुकान हेतु आवेदन कर सकते है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए राजस्व शाखा में भगवानदास नागोरा कनिष्ठ लिपिक से कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते है। –00–