जयपुर/बीकानेर।
राज्यस्तरीय अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के सदस्यों का महासंगम एसएमएस ऑडिटोरियम हाल में किया गया जिसमें आल इंडिया फेडरेशन ऑफ डॉक्टर एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया एव हरियाणा इन सर्विस एसोसिएशन के पदाधिकारी हुवे शामिल।
कार्यक्रम में राजस्थान भर के हजारों चिकित्सको ने बड़े ही जोश और गर्मजोशी से हिस्सा लेते हुवे अगस्त क्रांति के सूत्रधार बनने की भरी हुंकार।
कार्यक्रम में डॉ जगदीश मोदी ने चिकित्सको की विभिन्न मांगों की विस्तार से जानकारी दी, डॉ लक्ष्मण सिंह ओला, डॉ एमपी शर्मा, डॉ दुर्गाशंकर,डॉ राकेश हीरावत डॉ शंकर बामनिया डॉ राहुल हर्ष डॉ आत्रेय आदि ने संबोधित किया सम्मेलन में प्रदेशाअध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने क्रांतिकारी भाषण देते हुवे चिकित्सको की मांग नही मानने पर ऐतिहासिक क्रांति का आगाज किया ।
डॉ अजय चौधरी द्वारा चिकित्सको के 2011 के आंदोलन की सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए भावी आंदोलन की रणनीति सामने रखी कार्यक्रम के अंत मे अखिल भारतीय सेवारत चिकित्सक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने राजस्थान के चिकित्सकों के आंदोलन को पूर्ण सहयोग का वादा किया
कार्यक्रम के बाद आरिसदा के चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य भवन का घेराव किया।