मेनार।
देश के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 29 अगस्त को उदयपुर यात्रा को लेकर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में जगह – जगह बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सोमवार को आयोजित बैठक में वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सोमवर को निकटवर्ती सारंगपुरा ,केरपुरा सहित धूणी माता पर बैठकों का आयोजन किया गया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर 29 अगस्त के प्रस्तावित आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया कार्यक्रम के वल्लभ नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गौड , उदयपुर जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल,संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवरलाल भट्ट , मंडल महामंत्री धनराज अहिर ,भीम सिंह सिसोदिया, हरिसिंह रावल सहित, मेनार उपसरपंच शंकर लाल मेनारिया, अधिवक्ता दुर्गेश मेनारिया ,देवीलाल सुलाया सहित भाजपा अधिकारी मौजूद थे। साथ ही भटेवर में शाम को आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की। तहसील क्षेत्र के समस्त पंचायतों स्तर पर ब्लॉक स्तर पर पंचायत प्रभारियों को नियुक्त किया गया है साथ ही 5-5 पंचायतों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई । जिसमें कमलेश पोखरणा, प्रकाश जैन ,धनराज अहीर, लक्ष्मी लाल मेनारिया वाना , भेरूलाल चौबीसा रोशन लाल औदिच ,शंकर लाल दीक्षित गब्बर सिंह ,गजेंद्र सिंह गौड को नियुक्त किया गया।