टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में अपने नेक्स्ट-जेन कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन पेश किए

नोएडा, 15 सितंबर 2026 – भारत की प्रमुख कंस्ट्रक्शन मशीनरी कम्पनियों में टाटा हिताची सबसे प्रतिष्ठित नाम है। कम्पनी बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और सॉल्यूशंस के अपने विशाल पोर्टफोलियो के साथ दो नई मशीनें – एनएक्स30 नीयो और जैडएक्सिस 40 यू लॉन्च कर एक मजबूत संदेश देने जा रही है। ये मशीनें भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और संबंधित इंडस्ट्रीज़ की नई-नई ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

टाटा हिताची अपने पैवेलियन में मिनी एक्सकेवेटर, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, कंस्ट्रक्शन एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर और व्हील लोडर प्रदर्शित करेगी। कम्पनी ग्राहकों के विभिन्न कार्यों में उपयोगी मशीनों में प्रोडक्टिविटी, वर्सेटिलिटी, टेक्नोलॉजी और मूल्यवर्धन पर जोर देगी। नई लॉन्च की गई मशीनें – एनएक्स30 नीयो और जैडएक्सिस 40 यू कॉम्पैक्ट इक्विपमेंट सेगमेंट में कम्पनी की पकड़ और मज़बूत करेगी। इससे शहरों में कंस्ट्रक्शन के विशिष्ट और सामान्य कार्यों के लिए कम्पनी के ग्राहकों अधिक विकल्प मिलेंगे।

बौमा कॉनएक्सपो 2026 में टाटा हिताची की जोरदार भागीदारी के बारे में कम्पनी के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंह बताते हैं-“बौमा कॉनएक्सपो इंडिया हमारे लिए कस्टमर्स, पार्टनर्स और बड़े कंस्ट्रक्शन इकोसिस्टम से जुड़ने का बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस साल हमारी पेशकश में आप हिताची के पोर्टफोलियो की विशालता देखेंगे और यह भी देखेंगे कि हम किस तरह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की नई-नई मांग पूरी करने योग्य सॉल्यूशन दे रहे हैं। हमारे पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट और इलेक्ट्रिक मशीनों से लेकर एडवांस्ड एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर, व्हील लोडर और कई तरह के अटैचमेंट सभी मौजूद हैं। हमारा असली मकसद प्रोडक्टिविटी, वर्सेटिलिटी, टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ देना है।

 भारत निर्माण कार्य के तेज दौर में है। टाटा हिताची भी हमेशा की तरह इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन देकर तरक्की के इस सफ़र में योगदान देने के लिए संकल्पित है। कम्पनी अपने कस्टमर्स को बेहतर, तेज़ और अधिक कारगर निर्माण करने में सक्षम बनाती है।”

एनएक्स 30 नियो (नया लॉन्च) | ई-33यू (इलेक्ट्रिक) | जैडएक्सिस 40 यू  (नया लॉन्च) एसी केबिन के साथ |एनएक्स50| एनएक्स80| शिनराय प्राइम| शिनराय प्रो|जैडएक्सिस 140 एच| ईएक्स 210 एलसी वैल्यू+ | ईएक्स 215 एलसी प्राइम | जैडएक्सिस 220एलसी अल्ट्रा  | ईएक्स 350 एलसी प्राइम | टीएल 340एच प्राइम

पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ा कर टाटा हिताची ने ग्राहकों के विभिन्न कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनें पेश करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है। इन मशीनों में विशेष कार्य के लिए कॉम्पैक्ट इक्विपमेंट से लेकर कंस्ट्रक्शन के कठिन कार्य और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए डिज़ाइन किए गए अधिक क्षमता के एक्सकेवेटर शामिल हैं।

टाटा हिताची तेजी से उभरते कॉम्पैक्ट इक्विपमेंट सेगमेंट पर पूरा ध्यान देती है। एनएक्स सीरीज़ की मशीनें – एनएक्स30 नीयो, एनएक्स 50 और एनएक्स 80 इसका प्रमाण हैं। इनसे ग्राहकों को विभिन्न कार्यों के लिए अधिक ऑप्शन मिल रहे हैं। ई-33 यू के दम पर इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन पर कम्पनी की पकड़ मज़बूत हो रही है।

कम्पनी की एक्सकेवेटर रेंज में शामिल जैडएक्सिस 140 एच, ईएक्स 210 एलसी वैल्यू$, ईएक्स 215एलसी प्राइम, जैडएक्सिस 220 एलसी अल्ट्रा और ईएक्स 350 प्राइम विभिन्न सेगमेंट और विभिन्न कार्यों के समाधान दिखाते हैं।

टाटा हिताची के शिनराय प्राइम और शिनराय प्रो बैकहो लोडर्स के साथ-साथ टीएल 340एच प्राइम व्हील लोडर कम्पनी के विशाल इक्विपमेंट पोर्टफोलियो को और मज़बूत बना रहे हैं।

टाटा हिताची अटैचमेंट की बड़ी रेंज कम्पनी पैवेलियन का एक अन्य बड़ा आकर्षण होगा। इसमें आप देखेंगे कि कैसे उपयुक्त अटैचमेंट की मदद से कंस्ट्रक्शन मशीन के कार्य और उपयोग काफी बढ़ सकते हैं।

अटैचमेंट शोकेस में प्रदर्शित होंगे – रॉक ब्रेकर। बकेट क्रशर। बकेट स्क्रीनर और अन्य कई एप्लीकेशन-स्पेसिफिक अटैचमेंट।

ये अटैचमेंट ग्राहकों को ब्रेकिंग और क्रशिंग से लेकर स्क्रीनिंग और मटीरियल हैंडलिंग तक विभिन्न कार्यों में सक्षम बनाएंगे और इस तरह मशीन की वर्सेटिलिटी बढ़ाएंगे।

इस एकीकरण के दम पर ग्राहक मशीन को उम्मीद से बढ़ कर उपयोगी पाएंगे और किसी इक्विपमेंट को एप्लीकेशन-ओरिएंटेड सॉल्यूशन के तौर पर देखेंगे। परिणामस्वरूप सभी प्रोजेक्ट्स में इनकी उपयोगिता और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।

टाटा हिताची की बौमा कॉनएक्सपो 2026 में जबरदस्त भागीदारी से यह जाहिर है कि कम्पनी कस्टमर सपोर्ट और सॉल्यूशंस पर पूरा ध्यान देने की विरासत आगे ले रही है। कम्पनी के डिजिटल और टेलीमैटिक्स इकोसिस्टम के अभिन्न अंग कॉनसाइट और इनसाइट ग्राहकों और भागीदारों को मशीन के परफॉर्मेंस और अन्य अहम पैरामीटर्स पर निरंतर ध्यान रखने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी सुलभ होने से इक्विपमेंट की बेहतर देखभाल होती है और कार्य क्षमता बढ़ती है।

टाटा हिताची अपने इक्विपमेंट के पूरे लाइफसाइकल में उसका अधिकतम लाभ देने के लिए हमेशा की तरह समर्पित है। कम्पनी अपने विशाल सेल्स फोर्स, सर्विस, पार्ट्स और कस्टमर सपोर्ट इकोसिस्टम के माध्यम से यह लक्ष्य पूरा करेगी।

पैवेलियन का एक अन्य आयाम है टाटा हिताची ब्रांड स्टोर, जहाँ विज़िटर्स ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ की पूरी रेंज देख और खरीद सकते हैं। ब्रांड स्टोर के विज़िटर टाटा हिताची की एक पहचान अपने घर ले जा सकते हैं। यह एग्ज़िबिशन ब्रांड का अधिक दिलचस्प और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस लेने का बड़ा अवसर होगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!