माननीया
वसुन्धरा राजे सिन्धिया
मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार
द्वारा:- श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय बाड़मेर
महोदय,
राज वेस्ट पावर लि. भादरेस बाड़मेर द्वारा ग्रामीणों किसानों के साथ तानाषाही पूर्व रवैये के खिलाफ धरने का दूसरा दिन भादरेष, कपूरड़ी, बिषाला, जालीपा ग्राम पंचायतों के किसानों द्वारा भादरेस ग्राम पर अनिष्चित कालीन धरना शुरू किया गया है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जायेगी तब तक शान्ति प्रिय अनिषितकालीन धरना जारी रहेगा।
हमारी मांगे निम्न प्रकार हैः-
1. श्री नखताराम पुत्र कुष्टाराम जाति मेगवाल निवासी कमोई पुरा भादरेष की राज वेस्ट के इंजीनियर द्वारा हत्या कर सबूत मिटाने के आषय से लाष को खुर्द – बुर्द करने की साजिष करने एंव उक्त हत्या को दुर्घटना के मामले मंे तब्दील करवाने वाले इंजीनियर की गिरफ्तारी करने बाब्त।
2. ग्रामीणों व मजदूरों पर दर्ज झूठे मुकदमें वापिस करने बाब्त।
3. कम्पनी के अधिकारीयों के तानाषाही पूर्ण रवैये के कारण पूर्व में लिखित समझौतों की पालना न करने कारण आम जन को दी जाने वाली प्रताड़नाओं के सम्बन्ध मंे।
4. सी.एस.आर. फण्ड का सदुपयोग आम जन एंव भूमि अवाप्ताधीन किसानों के बीच करने बाब्त।
5. अपषिष्ट पदार्थो से भादरेष ईष्वरपुरा, प्रजापतों की ढाणी, कमोई पुरा, छापरी, दोनोणियों की ढाणी, बोथिया, कपूरड़ी एंव चुली के किसानों की खराब हुई भूमि का मुआवजा दिलाने बाब्त।
6. सार्वजतिक मार्गो पर कम्पनी द्वारा किये गये अवैध कब्जो को हटाने बाब्त।
7. पूर्व में दिये गये ज्ञापन में उल्लेखित मुद्दो बाब्त।
8. राज वेस्ट कम्पनी द्वारा पूर्व में बेवजह परेषान करने हेतु झूठे मुकदमों मंे फसाये गये मजदूरों व आम जन को प्रति कर दिलाने बाब्त।
9. राज वेस्ट बनाम गणेषदान के मामले मे। आम जन को हुई क्षति की भरपाई बाब्त।
10. काष्तकारों की आंवटित मकान व प्लाटों के अभी तक पट्टे नहीं देना।
11. ग्राम पंचायत भादरेष के राजस्व गांव धनौड़ा गुडीसर, दौलोणियों की ढाणी, षिवपुरा गुडीसर, तिरसिगड़ी, तिरसिगड़ा व मिठीसर मंे विकास कार्य नहीं करवाकर बाहरी जिलों में करोड़ों रूपये खर्च करना।
12. स्थानीय काष्तकारों के लगे वाहन समझौता अनसुार बिना कारण टैक्टर व गाड़िया हटाना।
13. कई मजदूरों को बिना कारण हटाना।
14. गांव ईष्वपुरा व कोमोईपुरा में लाईंटें नहीं लगाना।
15. भादरेष पुनसिया में प्रतापोणियों की ढाणी जो कि मात्र एसआर होदी से 1 किलोमीटर दूर है पानी नहीं पहुंचाना।
16. चिमनीयों से भंयकर धुआ छोड़ना जो कि हमारी छतों पर फलाईअस गिरकर जमा होता है व वर्षा जल के साथ हमारे टांको मंे आना।
17. ग्राम भादरेष पुनसिया व भादरेष गांधव में सफाई व्यवस्था नहीं करवाना व लाईटें पूरी नहीं लगाना।
18. कोई चिकित्सालय व कन्या स्कूल नहीं बनवाना।
19. पूर्व मंे चालू सिलाई व कसीदाकारी सेन्टर बंद करना।
20. प्लांट के बाहर वृक्षारोपण नहीं करना।
21. प्लांट में हुई कई घटनाये (मोतें) जो कि कंपनी गलती से हुई को दबाना।
22. स्थानीय काष्तकारों के योग्यताधारी लड़को को प्रत्यक्ष नहीं लगाना जो कि जनसुनवाई में कंपनी द्वारा वादा किया गया था व सरकार के साथ अनुबंध भी ।
23. स्थानीय कई ठेकेदारों को बिना वजह कोपी नहीं देना।
24. किसी मजदूर ने या ग्रामवासी ने कंपनी के खिलाफ आवाज उठायी तो झूठा मुकदमा दर्ज करवाना।
25. उक्त कारनामे अभी आंदित्य अग्रवाल निर्देषक व विनोद कुमार पुरोहित द्वारा हमारे साथ सोतेला व्यवहार किया जा रहा है।
26. भादरेष गांव में रोड़ पर भी लाईटें देखी जा सकतीे है व दूसरे गांवो मंे भी देखी जा सकती है।
27. करोड़ो रूपये दूसरे जिलों व गांवो मंे खर्च किये जा रहे है। सीएसआर बजट से जबकि हक हमारा है।
28. सीएसआर बजट स्थानीय एनजीओं को न देकर बाहरी एनजीओ को देना जिसमें करोड़ो रूपये की हेराफेरी करना।
अतः आपसे भादरेष ग्राव पंचायत के समस्त ग्रामीण व किसानों का निवेदन है कि हमारी मंागो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके राज वेस्ट कम्पनी से जिला प्रषासन द्वारा मांगे मानने का आदेष फरमावें।
29. अन्य विचारणीय बिन्दु जो इस बीच हो के सम्बन्ध में।
भवदीय
समस्त ग्रामवासी
भादरेष