फ़िरोज़ खान
सीसवाली 27 अगस्त । भारत विकास परिषद सीसवाली शाखा द्वारा रविवार को महाकाल मुक्तिधाम पर वृक्षारोपण और श्रमदान किया । मीडिया प्रभारी बनवारी सोनी ने बताया कि वृक्षारोपण के तहत बड़, शीशम, गुलमोहर, और अन्य फूलदार पौधे लगाए गए । मुक्तिधाम की साफ सफाई की गई । इस मौके पर किशन सिंह हाड़ा, ब्रजेश सोनी, मनोज सोनी, राधेश्याम नागर, प्रभुलाल नागर, एडवोकेट चंद्रपकाश पारेता, लेखराज नागर, दिनेश पराशर, सत्यनारायण सोनी, मुकुट नागर, कृष्णमुरारी कलवार, सुरेंद्र सिंह हाड़ा, सत्यनारायण पोरवाल, सुमित सिंह सहित आदि थे ।