अजमेर1 सितंबर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने चिकित्सा मंत्री,चिकित्सा सचिव, ज़िलाधीश,जिला स्वास्थ्य अधिकारी,जिला रसद अधिकारी, को अलग अलग पत्र प्रेषित कर अजमेर जिले में भी जयपुर जिले की तर्ज पर खाद्य पदार्थों की जाँच का सघन जांच अभियान चलाया जाये।। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी सिर्फ अपने ऑफिस तक ही सिमट के रह गए है फूड इंस्पेक्टर अपनी जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर के आ जाते है क्यूंकि उनकी मंथली बंधी हुई है।शैलेश गुप्ता ने संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के कारण आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खुले आम खिलवाड़ हो रहा है।गत दिवस जयपुर में 70 हजार किलो में से 34 हजार किलो मसाले इंसानो के खाने लायक नहीं पाए गए जिसमे आखाद्य कलर ,स्टार्च,सुलेलोस की मात्रा मिली है डॉक्टर के मुताबिक इन मसलो के उपयोग सेआंते खराब होने के साथ ही स्किन, दिमाग की बीमारियां भी हो सकती है। शैलेश गुप्ता ने इन विभाग के आला अधिकारियों से पूछा है कि उन्होंने विगत 4,5,साल में कभी इसकी जांच भी कराई की इंसानो को बाजार में कैसा खाद्य पदार्थ खाने को खाद्य पदार्थ मिल रहा है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा कई बार इस बारे में आवाज उठाई गई ,संपर्क पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई परंतु वो शिकायते दबा दी गई। शैलेश गुप्ता ने आज फिर इसकी शिकायते संपर्क पोर्टल व 181 पर दर्ज कराई है ।। गुप्ता ने कहा कि वो टाइम याद आता है जब अजमेर में जिला रसद अधिकारी हरिशंकर गोयल हुआ करते थे और रोजाना मावे की,मसलो की,आइस क्रीम फैक्ट्री की,गैस रिफलिंग की जांच की खबरे समाचार पत्रों में पढ़ने को मिलती थी।अब शायद ऐसा लगता है कि सरकार ने ये विभाग ही बंद कर दिए है जहाँ पर जांच हो।।