पुलिस थाना क्रिश्चनगंज मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक अजमेर द्वारा अवैध जुआ सट्टा की रोकथम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थानाधिकारी थाना क्रि.गंज जिला अजमेर के निर्देशन में श्री कुम्भाराम सउनि मय जाब्ता के सागर विहार कॉलोनी अजमेर में तीन पति ताश से रूपयों की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने पर अभियुक्तगण 1. कैलाश रावत पुत्र श्री छोटुसिंह जाति रावत उम्र 44 साल निवासी सागर विहार कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर 2 हरीश कुमार पुत्र श्री जन्मतराम जाति सिंधी उम्र 48 साल निवासी प्लाट न. 1500 जनता कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर 3 मनोज शर्मा पुत्र ओमप्रकाश जाति ब्रहा्राण उम्र 34 साल निवासी पंचमुखी बालाजी के पीछे ब्यावर हाल गली न. 3 मकान न. 451 मदार थाना अलवर गेट अजमेर 4. ओमप्रकाश पुत्र अमरचंद जाति नायक उम्र 32 साल निवासी माताजी मंदिर के पास आतेड़ थाना क्रि.गंज अजमेर 5.लालाराम पुत्र गंगाराम जाति गुर्जर उम्र 37 साल निवासी माताजी मंदिर के पास आतेड़ अजमेर को गिरफतार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से कुल जुआ राशि 24415/-रूपये व दो जोड़ी ताश पति जब्त की गई।
अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मसुदा करण सिंह थानाधिकारी मय जाप्ता के मुलजिम श्री कैलाष पुत्र श्री गिरधारी जाति भील उम्र 21 साल निवासी कुम्हारा नाडा लालावास थाना मसूदा जिला अजमेर को अवैध रूप से 60 पव्वे देषी शराब को अपने कब्जे में रखने पर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में गिरफतार कर मुकदमा नं 174/17 दर्ज किया गया। अनुंसधान जारी है।
शांति भंग के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफतार
पुलिस थाना क्रिश्चनगंज मे थाना ईलाका में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गैरसायलान हाकम पुत्र जलाल जाति कायमखानी उम्र 38 साल निवासी कायमखानी की ढाणी पंचशील नगर अजमेर 2 रमजान पुत्र सेठु जाति चीता उम्र 22 साल निवासी बी ब्लॉक पंचशील नगर अजमेर व शंकरसिंह रावत पुत्र श्री सोहनलाल जाति रावत उम्र 32 साल निवासी सिग्मा डाईग्नोस्टिक सेन्टर के पास सागर विहार कॉलोनी अजमेर को धारा 1514 जा.फौ. में गिरफतार कर पेश न्यायालय किया गया।
पुलिस थाना मसुदा मे 1. श्री गोपाल सिंह पुत्र श्री सरदार सिंह जाति मेहरात उम्र 30 साल निवासी डांग का बाडिया धौलादाता थाना मसूदा जिला अजमेर 2. श्री नर सिंह पुत्र श्री कैलाष जाति गौस्वामी उम्र 38 साल निवासी बेगलियावास थाना मसूदा जिला अजमेर 3. श्री कैलाष पुत्र श्री मादुराम जाति जाट उम्र 31 साल निवासी बेगलियावास थाना मसूदा जिला अजमेर को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।
गणेश पाण्डाल (प्रर्तिमा) में जलाने पर रोष व्याप्त
पुलिस थाना क्रिश्चनगंज मे थाना क्षेत्र में गोरश्वर महादेव मन्दिर गौरी नगर अजमेर पर मौहल्ले के निवासीगण गणेश उत्सव का आयोजन करते है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा गणेश जी के पान्डाल में रात्री के समय में आग लगा कर भाग गये । जिस पर थाना पर प्रकरण दर्ज किया गया तथा असामाजिक तत्वों के विरूध तुरन्त कार्यवााही की जावेगी । हिन्दु विश्व परिषद कार्यकर्ताओ द्वारा थाना हाजा पर ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के विरूध तुरन्त कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया गया।
शांति भंग के आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस थाना गंज द्वारा शांतिभंग के आरोप में 1. शेरसिंह पुत्र बाबूराम जाति लोदे उम्र 30 साल नि. गांव खटेटा थाना अलीगंज जिला बरेली यू.पी. 2. मुख्तयार अहमद पुत्र सैयद गली जाति मुसलमान उम्र 45 साल नि. ग्राम आसन जिला आसन कर्नाटक, 3. गोरधननाथ पुत्र गुलाबनाथ जाति कालबेलिया उम्र 35 साल नि. माकडवाली जिला अजमेर 4. करण सिंह पुत्र सुखराम जाति मेघवाल उम्र 27 साल नि. गांव मण्डाम तहसील तिजारा जिला अलवर को धारा 151 सी.आर.पी.सी. मेें गिरफ्तार कर पेष न्यायालय किया गया।
पुलिस थाना केकडीः- सुखराम हैड कानि0 द्वारा गैरसायल 1.श्री लक्ष्मण पुत्र श्री बन्द्री जाति माली उम्र 35 साल निवासी बघेरा पुलिस थाना केकडी जिला अजमेर 2 श्री सीताराम पुत्र श्री घीसु जाति माली उम्र 30 साल निवासी बघेरा पुलिस थाना केकडी जिला अजमेर को शान्तिभंग में गिरफतार किया गया। कैलाश चन्द हैड कानि0 द्वारा गैरसायल सत्यप्रकाश पुत्र श्री ओमप्रकाश जाति हरीजन उम्र 30 वर्ष निवासी कादेडा रोड केकडी थाना केकडी जिला अजमरे थाना केकडी जिला अजमेर को शान्तिभंग में गिरफतार किया गया।
रात्री मे फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस थाना रूपनगढ में ग्राम भीलावट जहां पर देवाराम पुत्र घासीराम जाति गुर्जर उम्र 60 साल निवासी भीलावट पागलपन व अवसाद में अपने घर पर फांसी पर लटक गया था। जिसकी लाश फंदे से उतारकर परिवारजन ने जमीन पर लिटा रखी थी। जिसकी मृत्यु हो गई। तथा मौके पर एक प्रार्थना पत्र श्री गोपाल पुत्र खेमाराम उर्फ देवाराम जाति गुर्जर निवासी भीलावट ने एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे पिताजी देवाराम पुत्र घासीराम जाति गुर्जर उम्र 60 साल के पास तीन व चार साल से रहता हूँ। मेरे पिताजी देवाराम जी काफी वर्षो से पागलपन व अवसाद में रहते थे। दिनांक 2.9.17 को साय को खाना खाकर सभी परिवार वाले सो गये थे सुबह 7 बजे उठा तो देखा की मेरे पिताजी देवाराम जो खुले चद्दरो की एंगल के फांसी पर लटके हुए थे। मेरे पिताजी की लम्बे समय से अवसाद मे होने से रात्री मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुझे देवाराम जी की मृत्यु के कोई शक शुबा नही है। मजमून रिपोर्ट से मामला धारा 174 बतचब के वकू मे आना पाया जाने अतः मर्ग नण्16/17 धारा उपरोक्त में कायम कर तफ्तीश श्री तेजाराम सउनि के जिम्मे की गई है । तफ्तीश जारी है ।