स्वच्छ भारत अभियान में सभी सहभागी बनें

सर्किट हाउस में सोमवार 11.9.17 को सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चन्द्र प्रकाश चौहान उर्फ टाइसन को ज्ञापन देते हुए विभिन्न सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि।
सर्किट हाउस में सोमवार 11.9.17 को सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चन्द्र प्रकाश चौहान उर्फ टाइसन को ज्ञापन देते हुए विभिन्न सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि।
बीकानेर, 11 सितम्बर। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चन्द्र प्रकाश चौहान उर्फ टाइसन ने सोमवार को महापौर नारायण चौपड़ा, निगम के आयुक्त निकिया गुहा एन., उपायुक्त ताज मोहम्मद, स्वास्थ्य अधिकारी मक्खन आचार्य व सफाई कर्मचारी नेताओं से सर्किट हाउस में स्वच्छ भारत अभियान 2018, शहर में सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण तथा कर्मचारियों के हितों के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की।

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश उर्फ टाइसन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2018 तक बीकानेर को स्वच्छ व ग्रीन बीकाणा के संकल्प के अनुसार कार्य किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ सामाजिक, स्वयं सेवी संस्थाएं सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा आम नागरिक अपने उत्तम स्वास्थ्य, नगर की शान को बढ़ाने में अभियान से जुड़कर अपना योगदान दें।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर बने बाजारों की सभी दुकानों में अब डस्टबीन कचरा पात्र रखना अनिवार्य होगा। कचरा पात्र नहीं रखने वाले व अपने प्रतिष्ठान के कचरे को डस्टबीन में एकत्रित नहीं करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा । जुर्माने के बावजूद डस्टबीन नहीं रखने वाले दूकानदारों की दुकानें व लाइसेंस सीज करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चौहान ने बताया कि पोलिथिन मुक्त बीकानेर अभियान के तहत पोलिथिन को जब्त करने की कार्यवाही के अभियान को तेजी से चलाया जाएगा। पोलिथिन में सामान देने वाले दुकानदारों व पोलिथिन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर 2017 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर स्वच्छ बीकानेर अभियान के तहत वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसमें महापौर, पार्षद सहित जन प्रतिनिधि, सफाई कर्मचारी व स्वयं सेवक शामिल होंगे। उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए।

जिला सर्तकता समिति के सदस्य कैलाश चांवरिया ने माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार सैफ्टी टैंक एवं सीवरेज की सफाई के दौरान कार्य करते हुए दुर्घटना वश कार्मिकों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को दस लाख रुपए का मुआवजा दिलवाने की मांग रखीं । निगम सफाई कर्मचारी संगठन के सुनील जावा, सफाई कर्मचारी नेता शिव लाल तेजी, विनोद जावा, कैलाश चांवरिया, मुरलीधर चांवरिया, सुनील जावा,सुभाष वाल्मीकि व जगदीश सोलंकी आदि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने, मुक्ता प्रसाद वाल्मीकि बस्ती के सामुदायिक भवन में निगम की ओर से जीर्णोद्धार करवाने, मृतकों के आश्रितों को शीध्र नियुक्ति देने, ठेकेदार के माध्यम से सफाई कार्य करने वाले कार्मिकों की सुरक्षा व बीमा की सुविधा सुलभ करवाने की मांग कीं ं।

सूरसागर के पास देर रात तक हटाया पोलिथिन
बीकानेर, 11 सितम्बर। नगर निगम के एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने सोमवार को हुई वर्षात के दौरान सूरसागर के पास के नालों में पानी की निकासी में अवरोधक बने पोलिथिन व प्लास्टिक की वस्तुओं, थैलियों को हटाकर मार्ग में जमा पानी की निकासी को सुचारू चला।
निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक मक्खन आचार्य के निर्देशन में कार्मिकों ने पोलिथिन को एक जगह एकत्रित कर हटाया। शाम सात बजे से रात करीब 11 बजे तक कर्मचारी भीगते हुए कार्य कार्य किया।

error: Content is protected !!