संपर्क पोर्टल पर जो शिकायते की जाती है उनका निस्तारण हो

shailesh guptaअजमेर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जो शिकायते की जाती है उसको अधिकारी पूरी ईमानदारी से पूरी करे उनकी जिम्मेदारी तय की जाए।अगर अधिकारी झूठी जानकारी देते है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जानी चाहिये ऐसी मांग मुख्यमंत्री से करते हुए कांग्रेस के नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा समय समय पर आम जनता से जुड़ी हुई समस्या को उठाया जाता है और संपर्क पोर्टल पर डाल कर उस समस्या से आम जन को जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की जाती है परंतु दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री खुद 181 पर मोनिटरिंग कर रही है फिर भी अधिकारी आम जनता को झूठे आश्वासन दे कर शिकायतों को डिस्पोज़ कर देते है।शैलेश गुप्ता ने ऐसा ही एक वाकया का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके द्वारा संपर्क पोर्टल 181 पर शिकायत की गई थी के अजमेर के नसीराबाद रोड परबतपुरा चौराहे पर चारो ओर अतिक्रमण हो रखा है रोजाना जाम लगता है रोज दुर्घटना भी होती रहती है परंतु उस पर कोई कार्यवाही नही करते हुए मेरी शिकायत को ही नगर निगम ने झूठा बता दिया जब कि पटवारी हल्का ने यहा पर अतिक्रमणो की भरमार बताई है और अपनी रिपोर्ट में तहसीलदार ने अतिक्रमणो के लिये नगर निगम को पत्र भी लिखा है।आज की इस्थिति में भी यहा पर चारो ओर अतिक्रमण हो रखे है। सलग्न निगम की पत्रो की कॉपी, तहसीलदार की कॉपी साथ ही आज हो रखे अतिक्रमण की फोटो अब आप ही बताओ कोन सही कोन गलत।

error: Content is protected !!