बसपा की बाड़मेर मेें चुनावी तैयारियां शुरू

badmer newsबहुजन समाज पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक दिनांक 22.09.2017 प्रातः 11 बजे गांव नोखड़ा में मुख्य अतिथि प्रदेष अध्यक्ष सीताराम मेघवाल व प्रदेष महासचिव जोन प्रभारी रईस अहमद मलिक, शंकरलाल वर्मा जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष नारायण राम गर्ग तथा अन्य कई पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुई। बैठक में जिले भर के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 की पूर्व तैयारियों को लेकर विचार-विमर्ष किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेषाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, विषिष्ट अतिथि रईस अहमद मलिक तथा अन्य गणमान्य पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने बताया कि भारतीय समाज में तथा राजनैतिक शास्त्र में तथा देष की एकता और अखण्डता तथा 36 कौमो जो एक राय होकर अपने जीवन में एकता भाईचारा तथा समाज को विचार विमर्ष देकर अपने जीवन में लाभ बीएसपी ही दे सकती है। रईस अहमद मलिक ने बताया कि बसपा कि बसपा ही सर्वसमाज के गरीब, मजदूर, किसनों के हित की पार्टी है तथा आमजन का हित इसी पार्टी में ही है। भारमला मेघवाल कार्यालय प्रभारी, जोगाराम मंगल, बीवीएफ जिला उपाध्यक्ष, चेनाराम कोडेचा, श्रवण कुमार फताराम, प्रेम कुमार अणखिया, नेमाराम अणखिला, चेलाराम कोडेचा तथा कई कार्यकर्ताऔ ने बैठक में भाग लिया। जिलाध्यक्ष नारायणराम गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
नारणाराम गर्ग
जिलाध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी

error: Content is protected !!