वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा आर.पी.वी.टी. 2017 की ऑफलाईन कांउसलिंग तिथियां घोषित

bikaner samacharबीकानेर, 23 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के सक्षम अनुमति प्राप्त संघटक एवं सम्बद्ध प्राईवेट वेटरनरी कॉलेजों की राजस्थान स्टेट कोटा सीटों पर बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच. पाठ्यक्रम (सत्र 2017-18) प्रथम वर्ष में प्रवेष हेतु ऑफलाइन काउंसलिंग की तिथियों की घोषण कर दी है। आर.पी.वी.टी. के समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि 26 सितम्बर, 2017 (मंगलवार) को केवल फिजिकली हेन्डीकेप्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु और 27 व 28 सितम्बर, 2017 को अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों हेतु प्रातः 9 बजे विष्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऑफलाईन काउंसलिंग निर्धारित की गई है। इस काउंसलिंग में पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर, अरावली वेटरनरी कॉलेज, सीकर, महात्मा ज्योतिबा फुले कॉलेज ऑफ वेटरनरी एण्ड एनिमल साइंस, चौमूं (जयपुर) एवं अपोलो कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन, जयपुर में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त रही/उपलब्ध सीटों पर आर.पी.वी.टी.-2017 के इच्छुक पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों को नियमानुसार प्रवेष आवंटित किया जाऐगा। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, नवानिया, वल्लभनगर, उदयपुर एवं स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा षिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर में प्रवेष की अनुमति वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं केन्द्र सरकार के विचाराधीन है। इन महाविद्यालयों में प्रवेष हेतु अनुमति प्रदान करने की स्थिति में इन कॉलेजों में भी उपलब्ध सीटों पर इसी काउंसलिंग के दौरान ही प्रवेष आवंटन किया जाऐगा। आर.पी.वी.टी.-2017 के केवल राजस्थान मूल के ही वे पंजीकृत अभ्यर्थी इस काउंसलिंग द्वारा प्रवेष आवंटन प्रक्रिया में शामिल किये जायेंगे जिन्होने पूर्व में अपना काउंसलिंग रजिस्ट्रेषन आवेदन विष्वविद्यालय की वेबसाईट पर अंतिम रूप से प्रस्तुत किया है। विस्तृत जानकारी विष्वविद्यालय की वेबसाईट ूूूण्तंरनअंेण्वतह पर उपलब्ध है। इस काउंसलिंग में अभ्यर्थी की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है।

समन्वयक
जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

error: Content is protected !!