पटेल मैदान ग्राउण्ड पर माँ दुर्गा की आरती

maa durgaअजमेर दिनांक 23.09.2017 नगर निगम द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव 2017 के तहत पटेल मैदान ग्राउण्ड पर माँ दुर्गा की आरती महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत व ईस्ट पोईन्ट स्कूल के निर्देषक श्री गोपाल सिंह व प्रिंसिपल श्रीमति विनिता चौहान द्वारा की गई। इस अवसर पर पार्षद श्री समीर शर्मा, श्री मोहन लालवानी, श्री विरेन्द्र वालिया, मेला अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह रलावता, श्री प्रदीप राज पारीक, आदि उपस्थित रहे।
पटेल मैदान स्थित ग्राउण्ड पर गरबा रास का आयोजन सांय 07.30 बजे महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा प्रारम्भ कर किया गया, जिसमें रिद्धम आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा गरबा से सम्बंधित गाने व पेरोडी पर गरबा कलाकारों ने जमकर गरबा नृत्य किया। इस अवसर पर पार्षद संयोजक श्री रमेश सोनी, श्री चन्द्रेश सांखला, आदि उपस्थित रहे। महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि गरबा रास कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतियोगिओं मे से उर्त्कष गरबा रास करने वाले व्यक्तिगत व ग्रुप को प्रतिदिन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। दिनांक 22.09.2017 को चयनित उर्त्कष डांडिया रास करने वाले व्यक्तिगत पुरस्कार में बेस्ट मेल में पृथ्वी चौहान, विक्की सैन, दिपेष, प्रषांत, व बेस्ट फिमेल में सनाया, श्रीमति रेनु बाना, संगीता रायसिंघानी, अंजली शर्मा, दीक्षा गोयल एवम् ग्रुप में संगीता एण्ड ग्रुप, आकाष एण्ड ग्रुप, तरूणा एण्ड ग्रुप, आरती अजमेरा एण्ड ग्रुप व चाईल्ड में दिप्ती उबाना, बेबी कुसुम बेस्ट कपल में केषव एण्ड प्रियंका, मैना राठौड एण्ड साक्षी मकवाना को जिला प्रमुख वन्दना नोगिया व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा सम्मानित किया गया।
जवाहर रंगमंच पर आयोजित श्री रामलीला मंचन में वृंदावन से श्री रामकृष्ण ब्रज लोक कला केन्द्र के संचालक स्वामी श्री तेजपाल जी भारद्वाज के कलाकारों द्वारा मुनी विश्वामित्र का अयोध्या दरबार में आगमन एवम् ताडका वध, मारी सुवाहु वध, के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इससे पूर्व भगवान श्री राम की आरती महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत प्रदेष कांग्रंेस सचिव श्री महेन्द्र सिंह रलावता व पूर्व महापौर श्री कमल बाकोलिया द्वारा की गई। मेला अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह रलावता, पार्षद संयोजक श्री भागीरथ जोशी, पार्षद श्री राजेन्द्र सिंह पंवार, श्री गणेष चन्द्र चौहान, प्रभारी अधिकारी श्री मनममोहन श्री मुकेश मुर्जवानी, श्री राजेश बंजारा, आदि उपस्थित रहें।
पार्षद एवं संयोजक श्री भागीरथ जोशी ने बताया कि कल दिनांक 24.09.2017 को जवाहर रंगमंच पर आयोजित रामलीला मंचन में अहिल्या उधार राम लक्ष्मण का प्रथम अमराई में पहुंचना, पुष्प वाटिका धनुष यज्ञ, के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जायेगा।
मेला अधिकारी (गजेन्द्र सिंह रलावता)

error: Content is protected !!